अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' ने मचाया धमाल: बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन के करीब 100 करोड़ की कमाई

Post

India News Live, Digital Desk : 6 जून को रिलीज हुई साजिद नाडियाडवाला की सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी ‘हाउसफुल’ का पांचवां भाग इस बार कुछ अलग लेकर आया है। खास बात यह है कि फिल्म को दो अलग-अलग वर्जन में थिएटर में दिखाया गया है – हाउसफुल A और हाउसफुल B – जिनमें अलग-अलग विलेन नजर आते हैं।

फिल्म की कहानी में पुराने पार्ट्स के कुछ मजेदार सीन्स को शामिल किया गया है जिससे दर्शकों को फ्रेंचाइज़ी से जुड़ाव बना रहा। क्लाइमैक्स में बॉबी देओल की एंट्री एक बड़ा सरप्राइज साबित हुई और उन्होंने अपनी खास घोषणा से कहानी को दिलचस्प मोड़ दिया।

स्टारकास्ट और प्रदर्शन
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की तिकड़ी एक बार फिर से दर्शकों को हंसी का डोज देने में सफल रही है। हालांकि IMDb रेटिंग सिर्फ 4.0 मिली है, लेकिन जनता की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है। फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पहला दिन: ₹24 करोड़

दूसरा दिन (शनिवार): ₹31 करोड़

तीसरा दिन (रविवार): ₹32.5 करोड़

चौथा दिन (सोमवार): ₹11.11 करोड़

अब तक फिल्म ने कुल ₹98.61 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है और बहुत जल्द यह 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है।

फिल्म की खासियतें:

डबल क्लाइमैक्स का अनोखा प्रयोग

दमदार कॉमेडी और पुराने सीन्स की झलक

बॉबी देओल की सरप्राइज एंट्री

बड़ी स्टारकास्ट और म्यूजिक का तड़का