BREAKING:
September 22 2026 05:21 am

जब 'जय श्रीराम' पर सेंसर बोर्ड से भिड़ गए थे कबीर खान, बजरंगी भाईजान का वह सीन जो रह गया अमर

Post

India News Live,Digital Desk : 2015 में रिलीज़ हुई सलमान खान स्टारर 'बजरंगी भाईजान' एक ऐसी फिल्म थी, जिसने सीमाओं से परे इंसानियत की मिसाल पेश की। इस फिल्म के हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी – खासकर उस पाकिस्तानी मौलवी का किरदार, जिसे ओम पुरी ने निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म का एक बेहद भावनात्मक डायलॉग सेंसर बोर्ड के निशाने पर था?

सीबीएफसी चाहता था ‘जय श्रीराम’ हट जाए!
फिल्म के अंतिम हिस्से में जब ओम पुरी, सलमान खान को ‘जय श्रीराम’ कहकर विदा करते हैं – वो पल हर दर्शक के दिल में बस गया। लेकिन यही सीन सेंसर बोर्ड को आपत्तिजनक लगा। निर्देशक कबीर खान के अनुसार, बोर्ड का मानना था कि इस डायलॉग से कुछ समुदायों की भावनाएं आहत हो सकती हैं, विशेषकर मुस्लिम समाज की।

कबीर खान ने लड़ा सीन बचाने का संघर्ष
कबीर खान ने एक बातचीत में कहा, “मैंने इस सीन को हटाने से मना कर दिया क्योंकि ये सिर्फ एक डायलॉग नहीं था, यह फिल्म की आत्मा थी। जब मैंने फिल्म को मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर में देखा, तब वह हॉल बांद्रा के मुस्लिम मजदूरों से भरा था। जैसे ही ओम पुरी ने ‘जय श्रीराम’ कहा – पूरा थिएटर तालियों से गूंज उठा। उस पल मुझे यकीन हो गया कि भावनाएं धर्म से ऊपर होती हैं।”