रश्मि देसाई का क्रिप्टिक पोस्ट, क्या है नंदीश संधू की सगाई पर तंज
- by Priyanka Tiwari
- 2025-10-13 17:01:00
India News Live,Digital Desk : टीवी की दुनिया में एक्स कपल्स के बीच अनबन की खबरें अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में ऐसा कुछ हुआ कि टीवी के चर्चित जोड़ी रश्मि देसाई और नंदीश संधू फिर से मीडिया की नजरों में आ गए हैं। वजह है नंदीश की नई जिंदगी।
दरअसल, नंदीश संधू ने अपनी गर्लफ्रेंड कविता बनर्जी के साथ सगाई कर ली है। उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जहां एक ओर फैंस नंदीश को नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रश्मि देसाई का एक सोशल मीडिया पोस्ट अचानक सुर्खियों में आ गया है।
रश्मि देसाई का वायरल पोस्ट
रश्मि ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने कुछ कैजुअल लुक वाली तस्वीरें साझा की हैं और लिखा है,
"गलती से गलती कर के गलतियों से ही सीखा है। इसलिए ज्यादा ज्ञान ना बांटिए और जीवन के मजे लीजिए।"
इस कैप्शन ने फैंस को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे नंदीश संधू की हालिया सगाई से जोड़ रहे हैं और मान रहे हैं कि रश्मि का यह पोस्ट शायद एक तरह का तंज है। हालांकि, यह सच है या नहीं, यह तो रश्मि ही जानें, लेकिन पोस्ट के वायरल होते ही चर्चा तेज हो गई है।
रश्मि और नंदीश का रिश्ता
रश्मि और नंदीश की कहानी भी टीवी इंडस्ट्री में काफी चर्चित रही है। दोनों ने टीवी सीरियल 'उत्तरन' में साथ काम किया, जहां उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर शादी तक गई।
लेकिन, दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। कई कोशिशों के बावजूद उनका तलाक हो गया। रश्मि अब तक सिंगल हैं, वहीं नंदीश अपनी मंगेतर कविता बनर्जी के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले हैं।