Vivo X Fold 5 launched in India दमदार फीचर्स के साथ सैमसंग को दे सकता है टक्कर

Post

India News Live,Digital Desk : सैमसंग के बाद अब वीवो ने भी भारत में अपना फोल्डेबल फोन लॉन्च कर दिया है। यह वीवो का पहला फोल्डेबल फोन है, जिसे भारतीय बाजार में उतारा गया है। कंपनी ने इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने वीवो X Fold 5 को केवल एक ही स्टोरेज वेरिएंट - 16GB RAM + 512GB में लॉन्च किया है। साथ ही, यह केवल एक ही कलर ऑप्शन टाइटेनियम ग्रे में आता है। वीवो का यह फोन आने वाले दिनों में सैमसंग की टेंशन बढ़ा सकता है।

क्या है कीमत? 
वीवो के इस फोल्डेबल फोन की कीमत 1,49,999 रुपये है। इसे भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह फोन 30 जुलाई से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, अमेज़न और कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोल्डेबल फोन की खरीद पर 15,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 15,000 रुपये तक का बोनस मिलेगा। कंपनी इस फोन के साथ 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और Vivo TWS 3e फ्री दे रही है।

Vivo X Fold 5 के फीचर्स: 
Vivo X Fold 5 में 8.03 इंच का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, इसमें 6.53 इंच का कवर डिस्प्ले दिया जाएगा। ये दोनों डिस्प्ले AMOLED पैनल के साथ आते हैं। फोल्डेबल स्क्रीन का रेजोल्यूशन 2480 x 2200 पिक्सल है। वहीं, इसके कवर डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 2748 x 1172 पिक्सल है। ये दोनों डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करते हैं। साथ ही, इनकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है।

यह फोल्डेबल फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर पर काम करता है, जो 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करेगा। यह एंड्रॉइड 15 पर आधारित फाउंटचओएस पर काम करता है। इसमें कंपनी ने 6,000mAh की दमदार बैटरी दी है। इसके साथ ही 80W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

वीवो एक्स फोल्ड 5 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसमें 50MP का मुख्य OIS कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा होगा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है। इसके अलावा, यह 100X हाइपरज़ूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके कवर और मुख्य डिस्प्ले में 20MP के कैमरे मिलेंगे।