Violence in Canada : ओकविल के थिएटर पर फायरिंग और आगजनी
India News Live,Digital Desk : कनाडा के ओकविल में स्थित एक सिनेमाघर में पिछले हफ्ते दो बार गंभीर हमले हुए हैं। पहले वहां आग लगाई गई और कुछ दिन बाद जमकर फायरिंग की गई। ये घटनाएँ ऐसे समय पर हुईं जब थिएटर में भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग चल रही थी। गोलीबारी के बाद सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों की शो बंद कर दी गई हैं।
ओकविल के Film.ca ने इन हमलों को सीधे दक्षिण एशियाई फिल्मों के प्रदर्शन से जोड़ा है। इसी वजह से ऋषभ शेट्टी की ‘कंटारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ और पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’ की स्क्रीनिंग रोक दी गई। शुरुआती जांच में इन घटनाओं के पीछे खालिस्तानी आतंकियों की भूमिका होने का शक जताया जा रहा है।
पहला हमला – 25 सितंबर
पहली घटना 25 सितंबर की सुबह करीब 5:20 बजे हुई। हॉल्टन पुलिस के मुताबिक, थिएटर के एंट्री गेट पर दो संदिग्धों को हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लिए देखा गया। इस हमले में थिएटर को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ क्योंकि आग केवल बाहरी हिस्से तक ही सीमित रही।
दूसरा हमला – 2 अक्टूबर
बुधवार, 2 अक्टूबर की रात 1:50 बजे फिर हमला हुआ। इस बार एक संदिग्ध ने थिएटर के द्वार पर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध का रंग सांवला और कद भारी है। उसने काले रंग की कड़पी और नकाब पहन रखा था।
सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि एक ग्रे एसयूवी रात लगभग 2 बजे थिएटर के बाहर आती है। हुडी पहने एक व्यक्ति थिएटर के प्रवेश द्वार की तरफ बढ़ता है और फिर भाग जाता है। वही एसयूवी दो बार और पार्किंग में लौटती है। सुबह लगभग 5:15 बजे एक सफेद एसयूवी आती है। कुछ देर बाद वीडियो में दो लोग लाल रंग के डिब्बे से ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर माचिस से आग लगाते हैं और भाग जाते हैं।
SFJ ने भारतीय फिल्मों पर बैन की मांग की
इन हमलों के बीच, Sikhs For Justice (SFJ) ने कनाडा में सभी “Made in India” फिल्मों और प्रोडक्ट्स पर बैन लगाने की मांग की है।
ये घटनाएँ फिल्म प्रेमियों और भारतीय समुदाय के लिए चिंता का विषय बन गई हैं। ओकविल थिएटर हमले यह दिखाते हैं कि सुरक्षा और सतर्कता की कितनी आवश्यकता है।