BREAKING:
September 11 2026 08:03 pm

तेलंगाना गर्ल्स हॉस्टल में वार्डन की बर्बरता, छात्रा की पिटाई का वीडियो वायरल

Post

India News Live,Digital Desk : तेलंगाना के एक गर्ल्स हॉस्टल से सामने आया वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को झकझोर रहा है। वायरल फुटेज में हॉस्टल की वार्डन एक छात्रा को बेरहमी से छड़ी से पीटती नजर आ रही हैं। यह घटना हॉस्टल के कमरे के भीतर की बताई जा रही है, जहां छात्रा लगातार हाथ जोड़कर माफी मांगती दिखती है, लेकिन वार्डन का गुस्सा कम नहीं होता।

वीडियो में दिख रही वार्डन की पहचान भवानी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रा बिना बताए हॉस्टल से बाहर चली गई थी। इसी बात को लेकर वार्डन आगबबूला हो गईं और छात्रा पर डंडे बरसाने लगीं।

“मेरी नौकरी खतरे में पड़ गई थी” कहकर बरसाया गुस्सा

वीडियो में वार्डन छात्रा पर चिल्लाते हुए कहती सुनाई दे रही हैं कि उसकी वजह से उनकी नौकरी खतरे में आ गई थी। उन्होंने कहा कि जब छात्रा नहीं मिली तो वे बेहद तनाव में आ गई थीं। इसके बाद वार्डन छड़ी उठाकर छात्रा की पिटाई शुरू कर देती हैं।

कैमरे में कैद हुई 24 नवंबर की घटना

यह पूरी घटना हॉस्टल में मौजूद अन्य छात्राओं ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। बताया जा रहा है कि यह मामला 24 नवंबर का है, लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वार्डन पर केस दर्ज, जांच शुरू

वीडियो वायरल होने के बाद मामला जिला प्रशासन तक पहुंचा। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन वार्डन के खिलाफ मामला दर्ज कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने और वार्डन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।