कपिल शर्मा शो के सेट पर कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक की बहस का वीडियो वायरल, सच या मज़ाक

Post

India News Live,Digital Desk : कपिल शर्मा शो अपनी हंसी और मस्ती के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार इसके सेट से सामने आई एक वीडियो ने सभी को चौंका दिया है। वीडियो में कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक आपस में बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत में कीकू शारदा कहते हैं – “क्या मैं टाइम पास कर रहा हूँ?”। इस पर कृष्णा जवाब देते हैं – “ठीक है तो फिर तुम कर लो, मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मैं जा रहा हूँ।”।
इसके बाद कीकू कहते हैं कि उन्हें बुलाया गया है तो वे अपना काम बाद में कर लेंगे। वहीं कृष्णा हाथ जोड़कर कहते हैं कि वह कीकू से प्यार और इज्जत करते हैं और अपनी आवाज़ ऊंची नहीं करना चाहते। इस पर कीकू का जवाब आता है कि गलत इंसान के साथ हमेशा अलग व्यवहार किया जाता है।


इस वीडियो को देखकर दर्शक उलझन में हैं। कुछ लोग मान रहे हैं कि यह सच में हुई बहस है, जबकि कुछ इसे मज़ाक बता रहे हैं। अब तक न तो कपिल शर्मा और न ही शो की टीम ने इस वीडियो पर कोई बयान दिया है।
शो में इस समय कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, सुनील प्रभाकर अपने-अपने अंदाज़ में हंसी बिखेरते हैं। खास बात यह है कि इस बार अर्चना पूरन सिंह के साथ नवजोत सिंह सिद्धू की भी वापसी हुई है।