Vastu Tips : घर के मुख्य द्वार से बढ़ाएं खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा

Post

India News Live,Digital Desk : घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली बनाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार का विशेष महत्व है। मेन गेट सही दिशा और सजावट के साथ बनाया जाए, तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

मुख्य द्वार की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में होना सबसे शुभ माना गया है।

दक्षिण-पूर्व दिशा में भी द्वार बना सकते हैं।

दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा में मेन गेट बनाने से बचें, क्योंकि इससे वास्तु दोष हो सकता है।

मुख्य द्वार पर कर सकते हैं ये काम

शाम के समय घी का दीपक जलाएं, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

मुख्य द्वार पर स्वस्तिक चिन्ह बनाएं और तुलसी का पौधा रखें।

नकारात्मक ऊर्जा को रोकने के लिए दहलीज या चौखट लगवाना शुभ होता है।

मुख्य द्वार पर रखें ध्यान

हमेशा साफ-सफाई बनाए रखें।

द्वार के पास नेम प्लेट लगाएं और उसे साफ रखें।

मुख्य द्वार का दरवाजा अंदर की ओर खुलना चाहिए।

मेन गेट पर अच्छी रोशनी होनी चाहिए।

जूते, झाड़ू या कूड़ेदान को द्वार के पास न रखें।

दो पल्ले वाला दरवाजा लगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को बाहर रोकता है।

इन सरल वास्तु नियमों को अपनाकर आप अपने घर में शांति, सकारात्मकता और खुशहाली सुनिश्चित कर सकते हैं।