BREAKING:
September 08 2026 10:29 pm

यूपी की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी सड़क हादसे में घायल, रामा अस्पताल में भर्ती

Post

India News Live,Digital Desk : उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री और चंदौसी से विधायक गुलाब देवी मंगलवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। हादसा उस वक्त हुआ जब वे दिल्ली से अमरोहा जा रही थीं। हापुड़ के पास छिजारसी टोल प्लाजा के समीप एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे आ रहे सुरक्षा वाहन को रुकना पड़ा।

मंत्री की कार के ड्राइवर को समय रहते ब्रेक लगाने का मौका नहीं मिला और उनकी गाड़ी सामने चल रहे वाहन से टकरा गई। इस टक्कर में गुलाब देवी को हल्की चोटें आई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मंत्री को त्वरित इलाज के लिए पिलखुवा स्थित रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिलखुवा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मंत्री की हालत स्थिर है और इलाज जारी है।