नई व्यवस्था के तहत किसानों को मिलेगा त्वरित फसल बीमा भुगतान

Post

India News Live,Digital Desk : कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 30 लाख किसानों को 3,200 करोड़ रुपये की बीमा दावा राशि का डिजिटल ट्रांसफर करेंगे। यह राशि राजस्थान के झुंझुनू में आयोजित विशेष कार्यक्रम में हस्तांतरित की जाएगी।

इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और राज्य के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी मौजूद रहेंगे।

राज्यों में राशि का बंटवारा
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 1156 करोड़ रुपये मध्य प्रदेश के किसानों को, 1121 करोड़ रुपये राजस्थान के किसानों को, 150 करोड़ रुपये छत्तीसगढ़ के किसानों को और 773 करोड़ रुपये अन्य राज्यों के किसानों को दिए जाएंगे।

नया दावा निपटान सिस्टम
कृषि मंत्री ने बताया कि केंद्र ने किसानों के हित में नई सरलीकृत दावा निपटान प्रणाली लागू की है। अब राज्यों के प्रीमियम अंशदान का इंतजार किए बिना, केवल केंद्र की सब्सिडी के आधार पर आनुपातिक भुगतान किया जाएगा।

इसके साथ ही, खरीफ 2025 से यदि कोई राज्य सरकार अपने सब्सिडी अंशदान में देरी करेगी तो उस पर 12% जुर्माना लगाया जाएगा। इसी तरह, बीमा कंपनियां भी भुगतान में देरी करेंगी तो उन पर भी 12% जुर्माना लगेगा।