BREAKING:
September 18 2026 07:59 pm

Ukraine and Russia peace : जेलेंस्की ने ट्रंप के प्रस्ताव को माना सही, पुतिन पर उठे सवाल

Post

India News Live,Digital Desk : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के उस प्रस्ताव से सहमत हैं, जिसमें रूस-यूक्रेन युद्ध में मौजूदा मोर्चा (फ्रंटलाइन) को वार्ता की शुरुआत का आधार बनाने की बात कही गई है।

हालांकि, जेलेंस्की ने यह भी माना कि उन्हें संदेह है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन इस प्रस्ताव को स्वीकार करेंगे। ओस्लो में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेलेंस्की ने कहा,
"ट्रंप ने कहा कि हम वहीं रहें जहां हैं और वहीं से बातचीत शुरू करें।"

ट्रंप की मंशा क्या है?
जेलेंस्की ने बताया, "मुझे लगता है कि यह एक अच्छा समझौता है, लेकिन मुझे यकीन नहीं कि पुतिन इसे मानेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में उन्होंने खुद ट्रंप से बातचीत की है।

ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि वह रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता शुरू कराने की एक नई योजना पर काम कर रहे हैं। इसका उद्देश्य वर्तमान मोर्चे से आगे किसी भी सैन्य कार्रवाई को रोकना है। विशेषज्ञों का मानना है कि जेलेंस्की का यह बयान संभावित शांति वार्ता की दिशा में पहला सकारात्मक संकेत हो सकता है।