टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया जल्द बनेंगी मां, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कराया खूबसूरत फोटोशूट

Post

India News Live,Digital Desk : इन दिनों टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टार्स पैरेंटहुड का नया सफर शुरू कर रहे हैं। किसी के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है तो कोई कपल जल्द ही अपने नन्हे मेहमान का स्वागत करने की तैयारी में है। इसी कड़ी में अब टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया भी मां बनने वाली हैं।

प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ कराया फोटोशूट
‘देवों के देव महादेव’ में माता पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं सोनारिका ने अपनी प्रेग्नेंसी को सेलिब्रेट करते हुए एक खूबसूरत फोटोशूट करवाया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने बेबी बंप को बखूबी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने हाल ही में ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिन्हें फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

पति संग मैचिंग लुक में दिखा कपल
फोटोशूट में सोनारिका और उनके पति विकास पाराशर दोनों मैचिंग आउटफिट्स में नजर आए। ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लैक पैंट्स में सोनारिका बेहद ग्लैमरस दिखीं। वहीं विकास ने भी इसी थीम का आउटफिट कैरी किया। कपल की ये सिंपल और एलीगेंट तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

2024 में की थी शादी
सोनारिका और विकास ने 18 फरवरी 2024 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी की थी। दोनों शादी से पहले कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। टीवी इंडस्ट्री में सोनारिका को ‘देवों के देव महादेव’ से खास पहचान मिली थी, जहां उनकी जोड़ी मोहित रैना के साथ काफी पसंद की गई। शो के अलावा सोनारिका कई अन्य टीवी प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं।