श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की वायरल केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल, कॉफी फेस्टिवल में जेपानी डिश खिलाते दिखीं एक्ट्रेस

Post

India News Live,Digital Desk : ‘स्त्री 2’ से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भले ही फिल्मों में कम नजर आ रही हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी हमेशा चर्चा में रहती है। यही वजह है कि श्रद्धा आज भी इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्रियों में शुमार हैं। इसके साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ और डेटिंग रूमर्स भी अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

फैंस को दीवाना बना गई दोनों की प्यारी बॉन्डिंग

श्रद्धा और निर्देशक राहुल मोदी के डेटिंग रूमर्स भले ही अभी तक कन्फर्म न हुए हों, लेकिन दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वीडियो में श्रद्धा बड़े ही प्यार से राहुल को अपने हाथों से स्नैक्स खिलाती नजर आ रही हैं। दोनों की मीठी केमिस्ट्री देखकर फैंस दिल हार बैठे हैं और लगातार इस वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं।

श्रद्धा ने खिलाया जापान का मशहूर मोची

दोनों को हाल ही में मुंबई कॉफी फेस्टिवल में फूड स्टॉल्स पर घूमते और नए-नए स्नैक्स ट्राई करते देखा गया। एक कैफे में जापानी डिश मोची देखकर श्रद्धा रुक गईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए अपने हाथों से राहुल को मोची खिलाया। इस दौरान श्रद्धा का लुक बेहद सरल और आकर्षक था — जींस, जैकेट, मिनिमल मेकअप और हाई पोनीटेल में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

वर्कफ्रंट पर बड़ी तैयारी

काम की बात करें तो श्रद्धा जल्द ही निर्देशक लक्ष्मण उटेकर की नई फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह मशहूर तमाशा कलाकार विठाबाई के किरदार में नजर आएंगी। फिलहाल फिल्म का टाइटल ‘ईथा’ रखा गया है और शूटिंग शुरू भी हो चुकी है। हालांकि, शूटिंग इस समय रुकी हुई है क्योंकि लावणी सीक्वेंस की प्रैक्टिस के दौरान श्रद्धा के बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया था।