38 साल की उम्र में टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन, कैंसर से हार गई जिंदगी की जंग

Post

India News Live,Digital Desk : टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर आई है। पॉपुलर टीवी शो पवित्र रिश्ता से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिया लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और 31 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अचानक मौत से फैंस और टीवी इंडस्ट्री सदमे में हैं।

कम उम्र में निधन की वजह

लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि इतनी कम उम्र में प्रिया का निधन कैसे हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि वह कई महीनों से कैंसर से लड़ रही थीं। बीमारी से लंबी जंग के बाद रविवार को उनका निधन हो गया।

प्रिया मराठे का सफर

23 अप्रैल 1987 को मुंबई में जन्मी प्रिया ने अपनी पढ़ाई मुंबई में ही पूरी की। पढ़ाई के बाद उन्होंने अपने अभिनय के सपनों को पूरा करने के लिए टीवी इंडस्ट्री का रुख किया।
उनका करियर बालाजी टेलीफिल्म्स के शो 'कसम से' से शुरू हुआ, जहां उन्होंने विद्या बाली का किरदार निभाया। इसके बाद वह कॉमेडी सर्कस के पहले सीजन में भी नजर आईं। एक्टिंग के साथ-साथ प्रिया एक बेहतरीन स्टैंड-अप कॉमेडियन भी थीं।

पवित्र रिश्ता से मिली पहचान

टीवी की दुनिया में उन्हें असली पहचान 'पवित्र रिश्ता' से मिली। इस शो में उन्होंने वर्षा सतीश का रोल निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
इसके अलावा उन्होंने सोनी टीवी के पॉपुलर शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' (2012) में ज्योति मल्होत्रा का किरदार निभाया। प्रिया ने कई और हिट सीरियल्स में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा और सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती थीं।
बीमारी की वजह से वह पिछले एक साल से इंस्टाग्राम पर एक्टिव नहीं थीं।