Trump-Putin meeting in Alaska : रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर होगी अहम चर्चा, चेतावनी के साथ ट्रंप ने खींची सख्त लकीर

Post

India News Live,Digital Desk : अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति 15 अगस्त को अलास्का में आमने-सामने होंगे, जहां दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के संभावित रास्तों पर गहन बातचीत होगी। इस मुलाक़ात से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने साफ चेतावनी दे दी है कि अगर पुतिन युद्धविराम के लिए तैयार नहीं हुए, तो रूस को और कड़े अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।

मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “यह बाइडेन का युद्ध है, और मैं पहले भी पाँच बड़े युद्ध समाप्त कर चुका हूँ। मेरा लक्ष्य रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म करना है।” जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि अगर पुतिन बातचीत के बाद भी युद्ध नहीं रोकते, तो क्या इसके गंभीर नतीजे होंगे, तो ट्रंप ने सख्त लहजे में जवाब दिया, “हाँ, और ये नतीजे बेहद गंभीर होंगे। मुझे ज्यादा कहने की ज़रूरत नहीं है।”

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उनकी सरकार ने पहले ही ईरान की परमाणु क्षमता को नष्ट कर दिया था। उन्होंने कहा कि अगर पुतिन के साथ पहली मुलाक़ात सकारात्मक रही, तो जल्द ही एक और बैठक राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ होगी। उनका कहना था कि अगर पुतिन और ज़ेलेंस्की बुलाएँ, तो वे बिना देर किए दूसरी मुलाक़ात के लिए तैयार हैं।