BREAKING:
September 04 2026 03:26 am

यूक्रेन पर हमलों के बाद ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान, रूस को मिलेगा नया झटका

Post

India News Live,Digital Desk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हाल ही में अलास्का में मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद कई लोग उम्मीद लगा रहे थे कि यूक्रेन में जारी युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। लेकिन मुलाकात के बावजूद कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया और दोनों नेता अपने-अपने देशों लौट गए।

अब ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह बयान उन्होंने तब दिया जब यूक्रेन पर रूस के हवाई हमलों की खबरें सामने आईं। व्हाइट हाउस के बाहर मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वे रूस पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि ये नए प्रतिबंध किस तरह के होंगे, तो ट्रंप ने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। फिर भी उनका ऐलान स्पष्ट करता है कि रूस-यूक्रेन संकट पर अमेरिका सख्त रुख अपनाने वाला है।