BREAKING:
July 23 2026 07:17 pm

Tragic accident in Bengaluru : इंजीनियर को साँप ने डसा, सुन्न पैर के कारण नहीं बची जान

Post

India News Live,Digital Desk : बेंगलुरु से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बन्नेरघट्टा के रंगनाथ लेआउट में रहने वाले 41 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर मंजू प्रकाश की साँप के काटने से मौत हो गई। इस घटना को और भी हैरान करने वाली बात यह है कि जिस साँप ने डसा था, उसकी भी मौत हो गई।

मंजू प्रकाश टीसीएस (TCS) में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी एहसास नहीं हुआ कि उन्हें साँप ने काट लिया है, क्योंकि उनके पैर में सुन्नपन की पुरानी समस्या थी।

हादसे का समय और घटनाक्रम

यह घटना 30 अगस्त की दोपहर करीब 12:45 बजे हुई। मंजू प्रकाश गन्ने का जूस पीकर घर लौटे थे। उन्होंने क्रॉक्स जूते उतारकर दरवाजे के पास रख दिए और कमरे में जाकर आराम करने लगे।

करीब एक घंटे बाद घर आए एक व्यक्ति ने उनके क्रॉक्स के पास एक मरा हुआ साँप देखा। यह देखकर परिवार के लोग तुरंत कमरे की ओर दौड़े। वहाँ मंजू प्रकाश बिस्तर पर पड़े मिले, उनके मुँह से झाग निकल रहा था और पैर से खून बह रहा था।

अस्पताल ले जाने के बावजूद नहीं बच सकी जान

परिवार ने उन्हें तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि 2016 की एक बस दुर्घटना के बाद हुई सर्जरी के कारण उनके पैर का एक हिस्सा सुन्न हो गया था, जिससे उन्हें दर्द का एहसास नहीं हुआ। यही वजह रही कि उन्होंने समय पर मेडिकल मदद नहीं ली और यह हादसा जानलेवा साबित हुआ।

साँप की मौत का राज़

परिवार के एक रिश्तेदार के अनुसार, साँप शायद क्रॉक्स के अंदर घुस गया था और बाहर नहीं निकल पाया। दम घुटने की वजह से उसकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है।