2025 की टॉप 7 ओटीटी सीरीज—सबसे ज्यादा देखे गए शो की पूरी लिस्ट
India News Live,Digital Desk : साल 2025 अब खत्म होने को है और जहां फिल्मों के लिए यह साल कुछ खास नहीं रहा, वहीं ओटीटी की दुनिया ने जमकर धमाल मचाया। बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्रेंचाइजी भी लड़खड़ा गईं, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म ने बेहतरीन कंटेंट के दम पर दर्शकों को अपनी ओर खींचे रखा। क्राइम, कॉमेडी, थ्रिलर और ड्रामा… हर जॉनर की सीरीज ने इस साल अपना जादू चलाया।
जनवरी से नवंबर 2025 के बीच जिन 7 वेब सीरीज को भारत में सबसे ज्यादा देखा गया, उनकी अपडेटेड लिस्ट आपके लिए तैयार है—
1. क्रिमिनल जस्टिस 4 — 27.7 मिलियन व्यूज
पंकज त्रिपाठी की सुपरहिट वेब सीरीज ने इस बार भी तहलका मचा दिया। सुरवीन चावला और मोहम्मद जीशान आयूब जैसे कलाकारों के साथ आया यह चौथा सीजन जियो हॉटस्टार पर 3 जुलाई को स्ट्रीम हुआ और सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया।
2. आश्रम 3 पार्ट 2 — 27.1 मिलियन व्यूज
बाबा निराला का किरदार बॉबी देओल के लिए माइलस्टोन बन चुका है। एमएक्स प्लेयर की यह सीरीज इस साल दूसरे नंबर पर रही। लोगों ने इसे खूब देखा और चर्चा भी जमकर हुई।
3. पंचायत सीजन 4 — 23.8 मिलियन व्यूज
फिल्मों से ज़्यादा यह दिल जीता—ऐसा कहना गलत नहीं होगा। अमेज़न प्राइम वीडियो की सबसे पसंदीदा सीरीज पंचायत का चौथा सीजन आते ही दर्शकों में बिंज-वॉचिंग का क्रेज दिखा। एक ही दिन में लोग पूरी सीरीज खत्म करते नजर आए।
4. पाताल लोक 2 — 16.8 मिलियन व्यूज
जयदीप अहलावत की दमदार एक्टिंग वाली इस सीरीज ने फिर साबित कर दिया कि पाताल लोक एक कल्ट क्लासिक क्यों है। प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुए सीजन 2 को भारी व्यूवरशिप मिली।
5. स्क्विड गेम्स 3 — 16.5 मिलियन व्यूज
कोरियन शो इंडिया में लगातार सुर्खियों में रहते हैं, और स्क्विड गेम्स उसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कहानी को लेकर कुछ मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन व्यूज के मामले में यह टॉप 5 में शामिल रहा।
6. द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 6 — 16.2 मिलियन व्यूज
एनिमेशन कंटेंट को भारत में अब मजबूत फैनबेस मिल गया है। जियो हॉटस्टार की यह पॉपुलर सीरीज इस साल की सबसे ज्यादा देखी गई एनिमेटेड वेब सीरीज बनी।
7. द रॉयल्स
ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर की यह नेटफ्लिक्स सीरीज आलोचनाओं और तारीफों—दोनों के बीच रही, लेकिन दर्शकों ने इसे खूब स्ट्रीम किया। ईशान का रॉयल लुक और भूमि का बोल्ड किरदार कई दर्शकों को पसंद आया।