एशिया कप 2025 से बाहर हो सकते हैं भारत के ये 5 सितारे, इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ में दिखाया था दम
- by Priyanka Tiwari
- 2025-08-08 16:19:00
India News Live,Digital Desk : भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई रोमांचक 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। इस सीरीज़ में कई भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उन्हीं में से 5 सितारे एशिया कप 2025 में शायद मैदान पर न दिखें। शुभमन गिल, जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़’ का खिताब जीता, भी इस टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।
1. शुभमन गिल
टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल फिलहाल टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। पिछले कुछ महीनों में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने बतौर ओपनर बेहतरीन फॉर्म दिखाई है। ऐसे में चयनकर्ताओं के लिए गिल को मौका देना मुश्किल हो सकता है।
2. केएल राहुल
केएल राहुल ने आखिरी बार 2022 में भारत के लिए टी20 खेला था। तब से वह इस फॉर्मेट से दूर हैं। मौजूदा टीम संयोजन को देखते हुए उनके एशिया कप में खेलने की संभावना कम है।
3. यशस्वी जायसवाल
इंग्लैंड दौरे पर दो शतक जड़ने वाले यशस्वी फिलहाल दलीप ट्रॉफी 2025 में वेस्ट ज़ोन के लिए खेलेंगे। टी20 में पहले से मौजूद सैमसन और अभिषेक शर्मा को देखते हुए उनके लिए एशिया कप की टीम में जगह बनाना मुश्किल होगा।
4. ऋषभ पंत
पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ लगभग हर मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की, लेकिन मैनचेस्टर टेस्ट में चोटिल हो गए। स्कैन में उनके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है, जिससे उनके एशिया कप से पहले फिट होने की उम्मीद बेहद कम है।
5. जसप्रीत बुमराह
बुमराह ने सीरीज़ में सिर्फ 3 मैच खेले और 14 विकेट झटके। हालांकि, वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते उन्हें आराम दिया जा सकता है, और संभव है कि वह एशिया कप में न खेलें।