BREAKING:
July 19 2026 01:21 pm

नंदमुरी बालकृष्ण का ज़बरदस्त कमबैक: ‘अखंड 2’ के टीज़र ने मचाया धमाल, नई लुक में दिखे सुपरस्टार

Post

India News Live, Digital Desk: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह है उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंड 2’। साल 2021 में आई फिल्म अखंड ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और अब इसका सीक्वल दर्शकों के बीच उत्सुकता का विषय बना हुआ है।

आज जब मेकर्स ने अचानक ‘अखंड 2’ का टीज़र रिलीज़ किया, तो फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। टीज़र में बालकृष्ण एक दमदार और आध्यात्मिक अवतार में नजर आ रहे हैं, जो उनके पहले वाले किरदार से कहीं ज्यादा प्रभावशाली लग रहा है।

इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण और निर्देशक बोयापति श्रीनु की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। ये दोनों पहले भी तीन हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और हर बार उन्होंने दर्शकों को कुछ अलग ही अनुभव दिया है।

टीज़र में दिखाया गया उनका एक्शन और डायलॉग डिलीवरी ने सोशल मीडिया पर फैंस को दीवाना बना दिया है। यूज़र्स उनके नए लुक और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म की रिलीज डेट:
अब बात करें फिल्म की रिलीज डेट की, तो दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अखंड 2 25 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पहले पार्ट ने जहां 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सबको चौंका दिया था, वहीं अब सभी की निगाहें इस सीक्वल के प्रदर्शन पर टिकी हैं। क्या ‘अखंड 2’ भी वैसा ही जादू बिखेर पाएगी? इसका जवाब जल्द ही मिलेगा, लेकिन फिलहाल तो टीज़र ने माहौल गर्म कर दिया है।