BREAKING:
August 19 2026 02:21 pm

Bihar: मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख नामों की सूची अब ऑनलाइन उपलब्ध, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चुनाव आयोग ने उठाया कदम

Post

India News Live,Digital Desk : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार की मतदाता सूची से हटाए गए सभी नाम अब जिलाधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया है।

दरअसल, बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कई याचिकाएं दायर की गई थीं। इन पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पिछले सप्ताह चुनाव आयोग को स्पष्ट निर्देश दिया था कि मतदाता सूची से हटाए गए करीब 65 लाख नामों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक किया जाए।

चुनाव आयोग ने अदालत के आदेश का पालन करते हुए अब इन सूचनाओं को ऑनलाइन जारी कर दिया है, ताकि कोई भी व्यक्ति इस सूची को देख सके और पारदर्शिता बनी रहे।