रणबीर कपूर का महाभार किरदार: ‘रामायण’ के पहले लुक ने देश-विदेश में मचाया धमाल

India News Live,Digital Desk : रणबीर कपूर जल्द ही अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आने वाले हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही पौराणिक फिल्म रामायण में वह भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज में अभी समय है, लेकिन इसके पहले लुक ने दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ा दी है।
3 जुलाई को रिलीज हुआ यह फर्स्ट लुक जबरदस्त VFX और भव्यता के लिए चर्चा में है। न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी इसने धूम मचा दी है। खासतौर पर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में जब यह पोस्टर सबसे बड़े बिलबोर्ड पर नजर आया, तो भारतीय सिनेमा का गौरव हर किसी को महसूस हुआ।
टाइम्स स्क्वायर पर 'रामायण' की गूंज
नॉर्थ अमेरिका में टाइम्स स्क्वायर जैसे प्रतिष्ठित स्थान पर जब रामायण का पोस्टर प्रदर्शित हुआ, तो सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं। फैंस में रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखने की उत्सुकता पहले से कई गुना बढ़ गई है।
बताया जा रहा है कि रामायण पार्ट 1 का टीज़र इस साल दीवाली, यानी 23 अक्टूबर 2025 को रिलीज किया जाएगा।
अब तक की सबसे महंगी बॉलीवुड फिल्म
इस पौराणिक महाकाव्य पर आधारित फिल्म का बजट करीब 1600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे अब तक की सबसे महंगी बॉलीवुड फिल्म बनाता है। फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर, साई पल्लवी, लारा दत्ता और अरुण गोविल जैसे सितारों की झलक सेट से लीक हो चुकी थी, जिसने पहले ही फिल्म के प्रति जिज्ञासा बढ़ा दी थी।
इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं और यश (केजीएफ स्टार) इसके को-प्रोड्यूसर होने के साथ साथ एक अहम भूमिका में भी नजर आएंगे। पहले पोस्टर में रणबीर और यश दोनों नजर आ रहे हैं।
फिल्म के दो पार्ट होंगे, जिसमें पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर आएगा और दूसरा भाग 2027 में रिलीज करने की योजना है। रणबीर ने इस किरदार के लिए बॉडी लैंग्वेज, संवाद शैली, और धनुष-बाण का गहन प्रशिक्षण लिया है ताकि वह भगवान श्रीराम की छवि को पूर्णता के साथ प्रस्तुत कर सकें।