UP Board : हाईस्कूल और इंटर परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 1 सितंबर तक बढ़ी, छात्रों को बड़ी राहत
- by Priyanka Tiwari
- 2025-08-19 17:34:00
India News Live,Digital Desk : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 1 सितंबर तक अपनी फीस जमा कर सकेंगे।
शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) द्वारा जारी आदेश से यह स्पष्ट हो गया है कि संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों तरह के परीक्षार्थियों को इस फैसले से राहत मिलेगी।
दरअसल, कई जिलों के प्रधानाचार्यों और जनप्रतिनिधियों ने शासन से आग्रह किया था कि कुछ छात्रों के आवेदन पत्र तकनीकी कारणों या अन्य वजहों से समय पर नहीं भरे जा सके। इस वजह से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पिछड़ रहे थे।
जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जिन छात्रों से अब तक परीक्षा शुल्क जमा नहीं हो पाया था, उनके हित को देखते हुए यह तारीख बढ़ाई गई है। अब उन्हें परीक्षा शुल्क भरने का एक और अवसर मिल गया है।