BREAKING:
October 28 2026 02:09 pm

20 साल बाद एक साथ मंच पर ठाकरे बंधु : भावुक मुलाकात और मराठी अस्मिता की हुंकार

Post

India News Live,Digital Desk : शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने 20 साल बाद मुंबई में एक संयुक्त रैली में मंच साझा किया। भावुक पलों में दोनों भाइयों ने एक-दूसरे को गले लगाया और शुभकामनाएं दीं। ठाकरे भाइयों को मंच पर देखकर समर्थकों में खुशी का माहौल बन गया। इस समय सोशल मीडिया पर ठाकरे बंधु ट्रेंड कर रहे हैं।

यह कार्यक्रम महाराष्ट्र सरकार द्वारा हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में लागू करने के फैसले की पृष्ठभूमि में हुआ, जिसने राज्य में हिंदी भाषा पर राजनीतिक बहस को फिर से हवा दे दी है। उद्धव ठाकरे ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।

राज ठाकरे ने अपने संबोधन में कहा,

राज ठाकरे ने अपने संबोधन में कहा, “मैंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरा महाराष्ट्र किसी भी राजनीति और लड़ाई से बड़ा है. आज 20 साल बाद मैं और उद्धव एक साथ आए हैं. जो बालासाहेब नहीं कर पाए, वो देवेंद्र फडणवीस ने किया है. हम दोनों को साथ लाने का काम किया है.”

रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम (राज ठाकरे) एक साथ आए हैं। साथ रहने के लिए। यह महत्वपूर्ण है। कुछ लोगों ने हमारे और राज के बीच की खाई को पाट दिया है। मराठी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राज ठाकरे ने कहा कि वह हिंदी भाषा के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन लोगों पर कोई भी भाषा थोपना सही नहीं है। उन्होंने कहा,

राज ठाकरे ने कहा कि वह हिंदी भाषा के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन लोगों पर कोई भी भाषा थोपना सही नहीं है। उन्होंने कहा, "जब महाराष्ट्र एकजुट होता है, तो इसका असर पूरे देश में दिखता है।

महाराष्ट्र की राजनीति में आज का दिन काफी अहम है। करीब 20 साल बाद ठाकरे बंधु आज राजनीतिक मंच पर एक साथ नजर आए।

महाराष्ट्र की राजनीति में आज का दिन काफी अहम है। करीब 20 साल बाद ठाकरे बंधु आज राजनीतिक मंच पर एक साथ नजर आए।