June 26 2026 10:04 pm

भारत में Tesla की पहली इलेक्ट्रिक SUV Model Y लॉन्च, कीमत और डिलीवरी डिटेल्स आईं सामने

Post

India News Live,Digital Desk : टेस्ला ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल Y की कीमत और डिलीवरी टाइमलाइन की घोषणा कर दी है। यह टेस्ला के भारत में आधिकारिक लॉन्च का एक बड़ा हिस्सा है और इसका बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा था। मॉडल Y RWD की ऑन-रोड शुरुआती कीमत 61.07 लाख रुपये रखी गई है, जबकि लॉन्ग रेंज RWD वेरिएंट की कीमत 69.15 लाख रुपये है।

शुरुआत में यह इलेक्ट्रिक एसयूवी दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई जैसे तीन बड़े शहरों में उपलब्ध होगी। कंपनी इसकी डिलीवरी 2025 की तीसरी तिमाही (Q3 2025) से शुरू करेगी। मॉडल Y को 22,000 रुपये में बुक किया जा सकता है, जो कि नॉन-रिफंडेबल है।

मॉडल Y के कितने वेरिएंट पेश किए जाएंगे? 
टेस्ला मॉडल Y को दो वेरिएंट (स्टैंडर्ड RWD और लॉन्ग रेंज RWD. स्टैंडर्ड) में पेश किया जाएगा। यह वेरिएंट 60kWh LFP बैटरी से लैस होगा, जो लगभग 500 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगा और यह कार लगभग 5.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

मॉडल Y के कितने वेरिएंट लॉन्च होंगे?
वहीं लॉन्ग रेंज RWD वेरिएंट में 75kWh NMC बैटरी होगी, जिसकी रेंज 622 किलोमीटर तक है और यह एसयूवी 5 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर सकती है।

टेस्ला मॉडल 
Y को भारत में कई एडवांस तकनीकी फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट, पीछे की सीट के लिए अलग टचस्क्रीन, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल रियर सीट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

इसके अलावा, टेस्ला ऐप के ज़रिए टेस्ला का प्रीमियम साउंड सिस्टम और रियल-टाइम कंट्रोल फ़ीचर भी मिलेंगे। ये सभी फ़ीचर इस मॉडल को तकनीक के मामले में एक कदम आगे रखते हैं।