Sunny Deol's family outing goes viral: एशा और अहाना संग पोज देते नजर आए एक्टर
- by Priyanka Tiwari
- 2026-01-26 02:48:00
India News Live,Digital Desk : सनी देओल की हालिया फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज के बाद एक्टर और उनका परिवार लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर सनी देओल की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिनमें वह अपनी सौतेली बहनों एशा देओल और अहाना देओल के साथ दिखाई दे रहे हैं।
एशा और अहाना संग सनी देओल की खूबसूरत फोटो
फोटो और वीडियो में सनी देओल अपनी सौतेली बहनों के साथ पोज देते नजर आए। वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बेटियां एशा और अहाना देओल भी इस खास मौके पर मौजूद थीं। इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ ने लिखा, “पिता की जगह बड़े भाई की जिम्मेदारी निभाई,” तो वहीं दूसरे ने लिखा, “अच्छा लगा एक साथ देखकर।”
सनी देओल की इस मौजूदगी ने उन अफवाहों का भी खंडन कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि एशा और अहाना के साथ उनके रिश्ते खास अच्छे नहीं हैं। याद दिला दें कि एशा और अहाना हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटियां हैं, जबकि सनी देओल धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' का जलवा
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का रिलीज का तीसरा दिन भी धमाकेदार रहा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और ओपनिंग डे से ही दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रही है। फिल्म की सफलता ने सनी देओल को एक बार फिर से बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद एक्शन हीरो के रूप में स्थापित कर दिया है।