आलिया भट्ट और रानी मुखर्जी के संग दुर्गा पूजा पंडाल की खास झलक

Post

India News Live,Digital Desk : नवमी के शुभ अवसर पर आलिया भट्ट ने काजोल और उनके परिवार द्वारा आयोजित सालाना कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने प्रसिद्ध नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर खास लम्हें बिताए। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पेस्टल लहंगे में दिखीं आलिया भट्ट
आलिया ने इस मौके पर पेस्टल कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। गेट पर उन्हें अयान मुखर्जी ने रिसीव किया और हाथ पकड़कर सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंदर ले गए। इस दौरान आलिया ने रानी मुखर्जी और अयान के साथ सेल्फी भी खिंचवाई, जिसे सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

रानी मुखर्जी संग बातें और तस्वीरें
आलिया ने अपने लुक को फुल स्लीव सफेद ब्लाउज और खुले बालों के साथ पूरा किया। झुमकों ने उनके अंदाज को और निखारा। उन्होंने देवी दुर्गा की मूर्ति के पास तस्वीरें खिंचवाईं और रानी मुखर्जी से बात करते भी नजर आईं।

रानी मुखर्जी का स्टाइलिश लुक
रानी ने आसमानी रंग की साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना। बाल पीछे करके बड़े झुमकों के साथ उनका लुक बेहद आकर्षक लग रहा था। वहीं, अयान मुखर्जी ने पीले कुर्ते-पायजामे में सिंपल और आरामदायक अंदाज में पंडाल में एंट्री ली।

अष्टमी पर अकेले आए थे रणबीर
आलिया से एक दिन पहले, रणबीर कपूर अकेले दुर्गा पंडाल पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ जोड़े पंडाल में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने मां दुर्गा को प्रणाम किया और प्रार्थना की। भारी भीड़ के बावजूद रणबीर ने मुस्कुराते हुए फैंस का स्वागत किया।

वर्कफ्रंट अपडेट
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट अगली बार संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी हैं।

Tags:

आलिया भट्ट Alia Bhatt दुर्गा पूजा 2025 Durga Puja 2025 नवमी Navami रानी मुखर्जी Rani Mukerji अयान मुखर्जी Ayan Mukerji रणबीर कपूर Ranbir Kapoor पेस्टल लहंगा Pastel Lehenga सेल्फी विथ रानी Selfie with Rani मुंबई दुर्गा पूजा Mumbai Durga Puja फेमस पंडाल Famous Pandal बॉलीवुड स्टार्स Bollywood stars पूजा समारोह Puja Celebration वर्कफ्रंट Workfront Update फिल्म लव एंड वॉर Love and War Movie संजय लीला भंसाली Sanjay Leela Bhansali विक्की कौशल Vicky Kaushal पूजा की तस्वीरें Puja Photos सोशल मीडिया वायरल social media viral हाथ जोड़कर प्रणाम Hands Folded Namaste पंडाल एंट्री Pandal Entry झुमके स्टाइल Jhumka Style ब्लाउज डिजाइन Blouse Design साड़ी स्टाइल Saree Style बॉलीवुड फैशन Bollywood fashion पूजा उत्सव Puja Festivity भव्य पूजा Grand Puja अभिनेत्री स्टाइल actress style पंडाल हाइलाइट्स Pandal Highlights दुर्गा मूर्ति फोटो Durga Idol Photos फैन्स रिएक्शन Fans Reaction बॉलीवुड अपडेट Bollywood update सेलिब्रिटी अपडेट celebrity update पूजा लाइव वीडियो Puja Live Video फैशन इंस्पिरेशन fashion inspiration