स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपने परफॉर्मेंस डीएनए को दी नई गति

Post

स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपने परफॉर्मेंस डीएनए को दी नई गति

 

नई दिल्ली, 20 मई, 2026: तेज़ उत्पाद पहलों और निरंतर नेटवर्क विस्तार के बीच, स्कोडा ऑटो इंडिया ने स्कोडा की परफॉर्मेंस कहानी को मजबूती देने वाला अपना नवीनतम अभियान लॉन्च किया है। इस अभियान की शुरुआत एक रिकॉर्ड के साथ की गई ह जो उन कई पहलों में से एक है जो यह साबित करती हैं कि ग्रेटेस्ट ऑन अ ट्रैक वास्तव में ट्रैक पर स्कोडा है। 130 वर्षों की वैश्विक विरासत और मोटरस्पोर्ट में 125 वर्षों के समृद्ध इतिहास के साथ, स्कोडा ऑटो इस नए मानक स्थापित करने वाले ब्रांड अभियान के माध्यम से अपनी रेसिंग विरासत को और आगे बढ़ा रहा है। साथ ही, ब्रांड अपनी कारों में प्रतिष्ठित आरएस बैज के आधी सदी से अधिक लंबे सफर का भी जश्न मना रहा है। डिफरेंशिएशन की अपनी प्रमुख रणनीतिक सोच को और मजबूत करते हुए, यह नया अभियान स्कोडा ऑटो इंडिया की वाहन श्रृंखला की डायनेमिक क्षमताओं और सुरक्षा विशेषताओं को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।

इस अभियान के बारे में बात करते हुए स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशिष गुप्ता ने कहा हर स्कोडा को परफॉर्मेंस के उच्चतम स्तर पर सटीकता, नियंत्रण और बेहतरीन डायनेमिक्स प्रदान करने के लिए इंजीनियर किया गया है। हमारे लिए मोटरस्पोर्ट डीएनए केवल एक पहचान नहीं है बल्कि यह हमारी हर कार का स्वाभाविक हिस्सा है और हमारी पूरी वाहन श्रृंखला में मानक रूप से मौजूद है। यही विश्वास हमारे इस नए अभियान की नींव है जिसमें हम ग्रेटेस्ट ऑन अ ट्रैक को एक नया अर्थ दे रहे हैं और इसका सीधा अर्थ है ट्रैक पर स्कोडा। यह अभियान परफॉर्मेंस को सभी के लिए सुलभ बनाने की हमारी रणनीति का स्वाभाविक विस्तार है यह सुनिश्चित करते हुए कि हर सेगमेंट में हर स्कोडा बेहतरीन डायनेमिक क्षमता, सुरक्षा और आत्मविश्वास प्रदान करती है जिन्हें वास्तविक ड्राइविंग अनुभव में सहज रूप से महसूस किया जा सकता है। अपने मूल में, जी.ओ.ए.टी.उन विशिष्ट गुणों को दर्शाता है जो वास्तव में स्कोडा के ड्राइविंग अनुभव को परिभाषित करते हैं जैसे स्टीयरिंग की सटीकता, चेसिस का संतुलन, ब्रेकिंग में भरोसा और चालक तथा मशीन के बीच गहरा जुड़ाव। ये ऐसी विशेषताएँ हैं जिन्हें किसी स्पेसिफिकेशन शीट में पूरी तरह व्यक्त नहीं किया जा सकता, लेकिन जैसे ही आप स्टीयरिंग संभालते हैं, उनका अनुभव तुरंत महसूस किया जा सकता है।

जी.ओ.ए.टी. अभियान की दमदार शुरुआत करने वाला रिकॉर्ड: इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स की देखरेख में ब्रांड ने एक सर्किट पर एक ही निर्माता की कारों द्वारा सबसे तेज मल्टी-कार रिले का रिकॉर्ड स्थापित किया। यह रिकॉर्ड कोयंबटूर ऑटोमोटिव स्पोट्र्स एंड टेक्निकल ट्रेनिंग ट्रैक पर बनाया गया, जहां स्कोडा ऑटो इंडिया की पांच कारों के बेड़े ने 12ः30.97 का समय दर्ज किया। पिट-लेन बदलावों सहित कुल समय के आधार पर, इस उपलब्धि ने स्कोडा ऑटो इंडिया को देश का सबसे तेज़ वाहन बेड़ा बना दिया है।

Tags: