करियर और व्यापार में सफलता दिलाने वाले बुधवार के सरल उपाय

Post

India News Live, Digital Desk: अगर आपकी नौकरी में लगातार संघर्ष बना हुआ है, प्रमोशन रुक गया है या फिर आपका बिजनेस उम्मीद के मुताबिक नहीं चल रहा है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। बुधवार के दिन कुछ बेहद आसान और प्रभावशाली उपाय अपनाकर आप अपने करियर और कारोबार में तरक्की की राह पकड़ सकते हैं।

बुधवार का दिन विशेष रूप से व्यापारियों के लिए शुभ माना जाता है, लेकिन ये उपाय नौकरीपेशा लोगों के लिए भी लाभकारी साबित होते हैं। कहा जाता है कि गणेश जी की पूजा से सभी कार्यों में सफलता मिलती है और अड़चनों का अंत होता है।

क्या करें बुधवार को सफलता पाने के लिए:

बुधवार को गणेश जी को दूर्वा (एक प्रकार की घास) और शमी के पत्ते चढ़ाएं। इससे कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलती है।

गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं। यह उन्हें अत्यंत प्रिय है और इससे कृपा जल्दी प्राप्त होती है।

हरे रंग का विशेष महत्व होता है। भगवान गणेश को हरा रंग पसंद है। इस दिन हरे वस्त्र पहनें।

गाय को हरा चारा डालें, किसी ज़रूरतमंद को हरी मूंग या हरे कपड़े का दान करें।

अपनी बहन या बेटी को उपहार दें, इससे बुध ग्रह मज़बूत होता है और करियर में उन्नति होती है।

सिद्ध मंत्र जो सफलता दिला सकते हैं:

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥

गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बकः।
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्नराजकः।।
धूम्रवर्णो भालचन्द्रो दशमस्तु विनायकः।
गणपति हस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम्।।

त्रयीमयाय अखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।
नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।

इन मंत्रों का श्रद्धा से जाप करने से मानसिक स्पष्टता, बुद्धि, और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।