शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने सेलिब्रेट की पहली वेडिंग एनिवर्सरी, शेयर किया रोमांटिक वीडियो
- by Priyanka Tiwari
- 2025-12-04 17:05:00
India News Live,Digital Desk : एक साल पहले 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला और अभिनेता नागा चैतन्य ने शादी रचाई थी। उनकी लव स्टोरी सोशल मीडिया पर शुरू हुई थी, और दो साल के प्यार के बाद उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। अब, शादी के एक साल पूरे होने पर कपल ने अपनी पहली एनिवर्सरी बड़ी धूमधाम से मनाई।
इस खास मौके पर शोभिता गोल्डन कांजीवरम सिल्क साड़ी और पारंपरिक ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं नागा अपने दादा अक्किनेनी नागेश्वर राव के गोल्डन पंचा के साथ कुर्ता पहनकर स्टाइलिश नजर आए।
शादी के एक साल पूरे होने पर शोभिता ने अपना वेडिंग वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में कपल शादी के पल याद करते हुए ‘आई डू’ कहते नजर आता है। शोभिता ने कहा,
"मुझे नहीं पता कि कोई इंसान अधूरा है और कोई उसे पूरा करता है। लेकिन अब मैं उनके बिना पूरी नहीं रह सकती।"
नागा ने भी अपनी भावनाएं साझा कीं,
"जब मैं उठता हूं या सोता हूं, यह जानकर कि वह मेरी जिंदगी में है, बहुत सुकून मिलता है। इससे मुझे लगता है कि मैं उसके साथ कुछ भी हासिल कर सकता हूं।"
वीडियो के साथ शोभिता ने कैप्शन लिखा,
"हवा हमेशा घर की तरफ बहती है। डेक्कन में वापस और उस आदमी के साथ सूरज के चारों ओर एक ट्रिपी ट्रिप जिसे मैं पति कहती हूं, मुझे नया महसूस हो रहा है। जैसे आग से पवित्र हो गई हो, मिसेज के तौर पर एक साल!"
इस पर नागा ने जवाब में लिखा,
"तुम्हारे सफर का हिस्सा बनकर खुशकिस्मत हूं मेरे प्यार, हैप्पी एनिवर्सरी।"
बता दें, नागा चैतन्य की पहली शादी सामंथा के साथ हुई थी, जो कुछ साल पहले तलाक के बाद खत्म हुई। इस हफ्ते 1 दिसंबर को सामंथा ने फिल्ममेकर राज निदिमोरू से शादी की।