BREAKING:
July 17 2026 07:28 pm

ट्रंप से मिलने पहुँचे शाहबाज़ और मुनीर, आधे घंटे बाहर इंतज़ार करना पड़ा

Post

India News Live, Digital Desk : गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर जब व्हाइट हाउस पहुँचे, तो उनका सामना एक अजीब स्थिति से हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए दोनों को करीब आधे घंटे इंतज़ार करना पड़ा। इतना ही नहीं, बैठक के बाद न तो कोई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई और न ही व्हाइट हाउस की ओर से तस्वीरें या वीडियो जारी किए गए।

बताया गया कि जब शरीफ़ और मुनीर पहुँचे, उस समय ट्रंप कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने में व्यस्त थे। आम तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति की विदेशी नेताओं के साथ मुलाकात की आधिकारिक तस्वीरें और वीडियो मीडिया को दिए जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। बैठक की जानकारी खुद पाकिस्तान सरकार ने साझा की।

पाकिस्तान का बयान

पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि मुलाकात ओवल ऑफिस में हुई, जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद थे। बातचीत सकारात्मक माहौल में रही और इसमें द्विपक्षीय रिश्तों, क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी सहयोग सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। शाहबाज़ शरीफ़ ने ट्रंप को "शांति की राह चुनने वाला नेता" बताते हुए भारत-पाक संघर्ष जैसे मामलों को सुलझाने की उनकी कोशिशों की तारीफ की।

देरी से शुरू हुई बैठक

स्थानीय समयानुसार शाम 4:30 बजे बैठक शुरू होनी थी, लेकिन ट्रंप के व्यस्त शेड्यूल के कारण यह लगभग 30 मिनट देर से शुरू हुई। बैठक करीब 1 घंटे 20 मिनट तक चली। हालांकि पत्रकारों को इसमें शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई। इस समय पाकिस्तानी प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र के लिए न्यूयॉर्क में हैं और वहीं से वह वॉशिंगटन पहुँचे।

शरीफ़ की यह ट्रंप से दूसरी मुलाकात थी। इससे पहले, उन्होंने मुस्लिम बहुल देशों के नेताओं के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति से भेंट की थी। वहीं, जनरल मुनीर ट्रंप से पहले भी दो बार मिल चुके हैं। जून में तो उनके सम्मान में व्हाइट हाउस में दोपहर भोज का आयोजन भी हुआ था।

छह साल बाद पाक पीएम व्हाइट हाउस में

गौर करने वाली बात यह है कि शाहबाज़ शरीफ़ छह साल बाद व्हाइट हाउस आने वाले पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री हैं। पिछली बार जुलाई 2019 में तत्कालीन पीएम इमरान खान ट्रंप से मिले थे। दिलचस्प यह भी है कि ट्रंप से पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन ने अपने पूरे कार्यकाल में किसी भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से न तो औपचारिक बातचीत की और न ही व्हाइट हाउस का निमंत्रण दिया।

Tags:

व्हाइट हाउस बैठक शाहबाज़ शरीफ़ ट्रंप मुलाकात असीम मुनीर अमेरिकी राष्ट्रपति पाकिस्तान प्रधानमंत्री व्हाइट हाउस ट्रंप और पाकिस्तान संबंध पाकिस्तान अमेरिका रिश्ते शाहबाज़ शरीफ़ अमेरिका यात्रा व्हाइट हाउस शर्मिंदगी पाक पीएम और सेना प्रमुख अमेरिका पाकिस्तान द्विपक्षीय बैठक UNGA 80th session Trump meeting Pakistan PM Shehbaz Sharif White House visit Asim Munir White House Trump Shehbaz Asim Munir US-Pakistan relations Pakistan PM in Washington Trump Oval Office meeting Pakistan America news Shehbaz Sharif UNGA 2025 Trump press conference Pakistan Pakistan PM US meeting delay US Pakistan security talks anti-terror cooperation Pakistan US Shehbaz Sharif Imran Khan White House Trump Biden Pakistan comparison Shahbaz Sharif waiting Trump Asim Munir Trump lunch Shehbaz Sharif latest news Pakistan PM humiliation US Trump and Muslim leaders meeting US foreign policy Pakistan Shehbaz Sharif America visit 2025 Pakistani PM Washington DC Trump Pakistan bilateral ties White House news today Trump foreign policy Pakistan UNGA visit Shahbaz Sharif Washington trip Trump Pakistan diplomacy US Pakistan media coverage Pakistan PM official visit US Shahbaz Sharif latest speech Trump Pakistan latest updates Asim Munir US visit White House diplomatic protocol Trump Shahbaz relations Pakistan America bilateral issues US Pakistan defense talks White House meeting without media