डॉन 3 में रणवीर सिंह के साथ दिखेंगे शाहरुख खान? फैंस की बेसब्री हुई दोगुनी!
- by Priyanka Tiwari
- 2025-07-07 17:17:00
India News Live,Digital Desk : बॉलीवुड की मशहूर फ्रेंचाइज़ी डॉन की तीसरी किस्त को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। रणवीर सिंह की बतौर लीड डॉन एंट्री पहले ही सुर्खियों में है और हाल ही में आए टीज़र ने इस उत्साह को और भी बढ़ा दिया है। लेकिन अब जो खबर सामने आई है, उसने फिल्म प्रेमियों की धड़कनें और तेज कर दी हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, डॉन 3 में एक ऐसे सुपरस्टार का कैमियो होगा, जिनका नाम सुनते ही फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर पहुंच जाएगी। सूत्रों का दावा है कि यह खास मेहमान कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान हैं।
डॉन की कहानी में फिर जुड़ेंगे शाहरुख!
सूत्रों के अनुसार, शाहरुख खान का कैमियो फिल्म की कहानी से सीधे जुड़ा होगा और यह केवल एक औपचारिक उपस्थिति नहीं, बल्कि स्क्रिप्ट के लिए बेहद अहम होगा। निर्देशक फरहान अख्तर ने इस भूमिका के लिए खुद शाहरुख से संपर्क किया और कहानी सुनाकर उन्हें इसके लिए राज़ी किया।
शाहरुख इन दिनों अपनी अगली फिल्म किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन खास रिश्तों के कारण उन्होंने डॉन 3 में कैमियो करने के लिए हामी भर दी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो यह पहली बार होगा जब रणवीर और शाहरुख स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे।
क्या प्रियंका चोपड़ा की भी होगी वापसी?
इसके अलावा एक और बड़ी चर्चा है कि प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म में अपने पुराने किरदार ‘रोमा’ के रूप में वापसी कर सकती हैं। यदि यह खबर सही साबित होती है, तो डॉन 3 की स्टारकास्ट इतनी दमदार हो जाएगी कि दर्शक सिनेमाघरों का रुख करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।