BREAKING:
July 23 2026 06:12 am

Security alert : ब्रिटेन में दक्षिणपंथी आतंकियों को लंबी जेल, हमले की योजना नाकाम

Post

India News Live,Digital Desk : ब्रिटेन में शुक्रवार को तीन दक्षिणपंथी चरमपंथियों को आठ से 11 साल तक की जेल की सजा सुनाई गई। ये लोग मस्जिदों और सिनेगॉग (यहूदी प्रार्थना स्थल) पर हमले की योजना बना रहे थे।

अभियोजकों ने कोर्ट को बताया कि ब्रोगन स्टीवर्ट, मार्को पिट्जेटु और क्रिस्टोफर रिंगरोज फरवरी 2024 में गिरफ्तार होने से पहले आतंकी हमलों की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने ऐसी जानकारी भी जुटाई, जो किसी आतंकी हमले के लिए काम आ सकती थी।

रिंगरोज ने शुरुआत में खुद को निर्दोष बताया, लेकिन शेफील्ड क्राउन कोर्ट के जूरी ने मई में उन्हें सभी आरोपों में दोषी ठहराया। इस मामले में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले ब्रोगन स्टीवर्ट को न्यायाधीश जोहाना कट्स ने 11 साल की सजा दी। वहीं, रिंगरोज को 10 साल और मार्को पिट्जेटु को आठ साल की जेल की सजा सुनाई गई।

कोर्ट ने कहा कि यह सजा ऐसे मामलों के लिए एक कड़ा संदेश है, ताकि चरमपंथ और आतंकवाद की किसी भी तरह की योजना को अंजाम देने से पहले ही रोका जा सके।