Sawan Shivratri 2025 महादेव की कृपा पाने का शुभ अवसर, जानें पूजा का समय, मुहूर्त और योग
India News Live,Digital Desk : सावन माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व होता है। खासतौर पर सावन शिवरात्रि का दिन श्रद्धालुओं के लिए बेहद पावन और फलदायी माना जाता है। यह दिन शिवभक्तों के लिए साधना, उपवास और आशीर्वाद का पर्व होता है। इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है और विशेष अभिषेक किया जाता है।
इस शुभ दिन भक्तजन दूध, दही, शहद, घी, जल और गंगाजल से महादेव का अभिषेक करते हैं। रात्रि के समय मंदिरों में भजन-कीर्तन होते हैं और शिव-पार्वती विवाह की झांकी सजाई जाती है। श्रद्धालु रात्रि जागरण कर भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।
कब मनाई जाएगी सावन शिवरात्रि 2025?
हर साल सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को यह पावन शिवरात्रि मनाई जाती है। इस वर्ष 2025 में यह पर्व 23 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन उपवास रखने और भगवान शिव की पूजा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
पूजा का शुभ मुहूर्त - Sawan Shivratri 2025 Puja Muhurat
चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 23 जुलाई, सुबह 04:39 बजे
चतुर्दशी तिथि समाप्त: 24 जुलाई, रात 02:28 बजे
निशा काल पूजा मुहूर्त: रात 12:07 से 12:48 तक
इस समय भगवान शिव की रात्रि पूजा करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है।
सावन शिवरात्रि के शुभ योग - Shubh Yog for Shivratri 2025
ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह सावन शिवरात्रि बेहद विशेष है क्योंकि इस दिन कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है:
भद्रावास योग: दोपहर 03:31 बजे तक
हर्षण योग: दोपहर 12:35 बजे से शुरू
इन योगों में भगवान शिव की आराधना साधक को दोगुना पुण्य और आशीर्वाद प्रदान करती है।
पंचांग विवरण (23 जुलाई 2025)
सूर्योदय: सुबह 05:37 बजे
सूर्यास्त: शाम 07:17 बजे
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:15 से 04:56 बजे
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:44 से 03:39 बजे
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:17 से 07:38 बजे
निशिता मुहूर्त: रात 12:07 से 12:48 बजे