सारा अली खान फिर से रिश्ते की खबरों में, अर्जुन प्रताप बाजवा संग गुरुद्वारे में दिखीं साथ
- by Priyanka Tiwari
- 2025-07-30 15:43:00
India News Live,Digital Desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर सुर्खियों में हैं। पहले उनका नाम कार्तिक आर्यन और वीर पहाड़िया के साथ जुड़ चुका है, लेकिन बाद में खबर आई कि उनका ब्रेकअप हो गया। अब एक बार फिर वह चर्चा में हैं इस बार वजह बने हैं अभिनेता और म्यूज़िशियन अर्जुन प्रताप बाजवा।
हाल ही में सारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिल्ली के एक गुरुद्वारे में अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ देखी गईं। वीडियो सामने आने के बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अफवाहों का दौर तेज हो गया है।
यह पहला मौका नहीं है जब सारा और अर्जुन एक साथ दिखे हैं। इससे पहले भी दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया है। हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
कौन हैं अर्जुन प्रताप बाजवा?
अर्जुन प्रताप बाजवा एक्टर और संगीतकार हैं। इसके अलावा, उन्हें मार्शल आर्ट्स का शौक है। उनकी पर्सनालिटी में एक और खास बात है उनका राजनीतिक बैकग्राउंड। वे पंजाब बीजेपी के उपाध्यक्ष फ़तेह जंग सिंह बाजवा के बेटे हैं।
अर्जुन फिटनेस को लेकर भी बेहद सजग हैं और इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी एक्टिव लाइफस्टाइल की झलकियाँ शेयर करते रहते हैं। उनके सोशल मीडिया पर 60 हज़ार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, और मलाइका अरोड़ा, भूमि पेडनेकर और रिद्धिमा पंडित जैसी सेलेब्स भी उन्हें फॉलो करती हैं।
क्या वाकई में है कुछ खास?
सारा और अर्जुन को साथ देखकर जहां फैंस हैरान हैं, वहीं कुछ लोग इस नए रिश्ते के बनने की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल दोनों ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है।