BREAKING:
May 04 2026 11:55 pm

सलमान खान ने बांद्रा का लग्जरी फ्लैट बेचा, 5.35 करोड़ की डील से कमाया मुनाफा

Post

India News Live,Digital Desk : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनकी अगली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की अनाउंसमेंट के बाद वो फिर से सुर्खियों में आ गए थे। अब खबर है कि उन्होंने मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपना एक लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिया है, जिसकी कीमत सुनकर आप भी चौंक सकते हैं।

5.35 करोड़ में हुआ डील
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने यह अपार्टमेंट 5.35 करोड़ रुपये में बेचा है। यह घर मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट की शिव अस्तम हाईट्स बिल्डिंग में स्थित था। इस अपार्टमेंट का कुल एरिया करीब 122.45 स्क्वायर मीटर है और इसमें तीन कार पार्किंग की सुविधा भी थी।

रजिस्ट्री में चुकाई गई बड़ी रकम
इस प्रॉपर्टी की बिक्री पर सलमान ने करीब 32.01 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन चार्ज भी अदा किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह फ्लैट कई साल पहले सस्ते दाम में खरीदा था, और अब इसे ऊंची कीमत पर बेचकर अच्छा खासा मुनाफा कमाया है।

गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही रहेंगे सलमान
हालांकि सलमान अभी भी अपने परिवार के साथ बांद्रा स्थित उनके पुराने और मशहूर गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही रहेंगे। इसके अलावा उनके पास पनवेल में फार्महाउस और मुंबई व अन्य शहरों में कई लग्जरी प्रॉपर्टीज हैं।

'बैटल ऑफ गलवान' में दिखेगा एक नया अवतार
फिल्मों की बात करें तो सलमान की पिछली फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अब फैन्स को उनकी नई फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का इंतजार है। यह एक वॉर ड्रामा है और माना जा रहा है कि यह फिल्म सलमान के करियर में एक नया मोड़ ला सकती है। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।