Ronnie Screwvala : बॉलीवुड के सबसे अमीर शख्स की अनकही कहानी, शाहरुख को भी पीछे छोड़ा
India News Live,Digital Desk : बॉलीवुड में लोगों की संपत्ति को लेकर हमेशा चर्चा रहती है। फिल्मों और बिजनेस के जरिए कमाई करने वालों की लिस्ट में हर बार नए नाम जुड़ते हैं। लेकिन हाल ही में इस लिस्ट में एक ऐसा नाम आया है जिसने सबको चौंका दिया है – प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला (Ronnie Screwvala)।
जी हां, अब रॉनी स्क्रूवाला बॉलीवुड के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।
शाहरुख खान को पीछे छोड़कर रॉनी ने बनाया रिकॉर्ड
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 (Hurun India Rich List 2025) में रॉनी स्क्रूवाला को पहले नंबर पर रखा गया है। उनकी कुल संपत्ति करीब 1.5 बिलियन डॉलर यानी लगभग 13,314 करोड़ रुपए बताई गई है।
दिलचस्प बात यह है कि इस मामले में उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को भी पीछे छोड़ दिया। शाहरुख खान की संपत्ति लगभग 12,500 करोड़ बताई जा रही है। हालांकि, अभिनेताओं की लिस्ट में शाहरुख अभी भी सबसे ऊपर हैं।
इस लिस्ट में करण जौहर और बच्चन परिवार का नाम भी शामिल है। करण जौहर की संपत्ति 1,880 करोड़ और बच्चन परिवार की संपत्ति 1,630 करोड़ बताई गई है।
संघर्षों से भरा रहा रॉनी स्क्रूवाला का सफर
रॉनी स्क्रूवाला का सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने अपनी शुरुआत टूथब्रश मैन्युफैक्चरिंग कंपनी से की थी। इसके बाद उन्होंने UTV प्रोडक्शन कंपनी की स्थापना की और बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों का निर्माण किया। इनमें रंग दे बसंती, स्वदेस, जोधा अकबर और अ वेडनेसडे जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।
रॉनी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि शुरुआती दिनों में उनका बिजनेस तीन बार दिवालिया घोषित हो चुका था। उनके पास पैसे नहीं थे, साथ काम करने वाले लोग भी चले गए। इतने मुश्किल समय में यहां तक आया कि उन्होंने अपने कर्मचारियों को सैलरी भी नहीं दे पाए।
लेकिन रॉनी के कर्मचारियों ने उनका साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने रॉनी को ड्रिंक पर बुलाकर हौसला बढ़ाया। इसी भरोसे और मेहनत के दम पर रॉनी ने अपनी राह बनाई और आज बॉलीवुड के सबसे सफल प्रोड्यूसरों में शामिल हैं।
UTV से RSVP मूवीज तक का सफर
साल 2012 में UTV को डिज्नी ने 1 अरब डॉलर में खरीद लिया। इसके बाद रॉनी ने RSVP मूवीज की स्थापना की। इस बैनर के तले भी कई बड़ी फिल्में बनीं, जिनमें शामिल हैं –
‘केदारनाथ’, ‘उरी’, ‘सोनचिरैया’, ‘पिप्पा’, ‘तेजस’ और ‘सैम बहादुर’।
रॉनी स्क्रूवाला की कहानी इस बात का उदाहरण है कि मेहनत और विश्वास से किसी भी कठिनाई को पार किया जा सकता है।