Republic Day 2026: विजय चौक से इंडिया गेट तक ट्रैफिक प्रतिबंध, दिल्ली पुलिस ने जारी की फुल एडवाइजरी

Post

India News Live,Digital Desk : राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने 25 और 26 जनवरी को कई मुख्य मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लगाने की एडवाइजरी जारी की है। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपनी यात्रा पहले से प्लान करें।

गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग और बहादुर शाह जफर मार्ग होते हुए लाल किले तक संपन्न होगी।

ट्रैफिक प्रतिबंधों का पूरा शेड्यूल

25 जनवरी शाम 6 बजे से परेड समाप्ति तक: विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर कोई वाहन नहीं जा सकेगा।

25 जनवरी रात 10 बजे से: रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर यातायात की अनुमति नहीं होगी।

26 जनवरी सुबह 09:15 बजे से: तिलक मार्ग पर परेड के पार होने तक यातायात बंद रहेगा।

26 जनवरी सुबह 10:30 बजे से: तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में कोई वाहन नहीं चलेगा।

यातायात पुलिस ने सलाह दी है कि सुबह 09:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

वैकल्पिक मार्गों की जानकारी

उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर:

रिंग रोड → आश्रम चौक → सराय काले खां → आई.पी. फ्लाईओवर → राजघाट → रिंग रोड

मदरसा → लोधी रोड टी-पॉइंट → अरविंदो मार्ग → एम्स चौक → रिंग रोड → धौला कुआं → वंदे मातरम मार्ग → शंकर रोड → पार्क स्ट्रीट / मंदिर मार्ग

पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर:

रिंग रोड → भैरों रोड → मथुरा रोड → सुब्रमण्यम भारती मार्ग → राजेश पायलट मार्ग → पृथ्वी राज रोड → सफदरजंग रोड → पंचशील मार्ग → साइमन बोलिवर मार्ग → अपर रिज रोड / वंदे मातरम मार्ग

रिंग रोड → आइएसबीटी → चंदगी राम अखाड़ा → माल रोड → आजादपुर → रिंग रोड

रिंग रोड → भैरों रोड → मथुरा रोड → लोधी रोड → अरविंदो मार्ग → सफदरजंग रोड → तीन मूर्ति मार्ग → मदर टेरेसा क्रिसेंट → पार्क स्ट्रीट → शंकर रोड → वंदे मातरम मार्ग

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए:

दक्षिण दिल्ली: धौला कुआं → वंदे मातरम पंचकुइयां रोड → आउटर सर्कल कनॉट प्लेस → पहाड़गंज के लिए चेम्सफोर्ड रोड / अजमेरी गेट की ओर मिंटो रोड → भवभूति मार्ग

पूर्वी दिल्ली: आइएसबीटी ब्रिज → बुलेवार्ड रोड → रानी झांसी पलाईओवर → राउन्ड अबाउट झंडेवालान → डी.बी. गुप्ता रोड → शीला सिनेमा रोड → पहाड़गंज ब्रिज → नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए:

दक्षिण दिल्ली: रिंग रोड → आश्रम चौक → सराय काले खां → रिंग रोड → राज घाट → रिंग रोड → चौक

यमुना बाजार: एस.पी. मुखर्जी मार्ग → छत्ता रेल → कोडिया ब्रिज → पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन

बस मार्ग और बदलाव

गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम जाने वाली बसें एनएच-24 रिंग रोड से होकर मैरों रोड पर समाप्त होंगी।

एनएच-24 से आने वाली बसें रोड नंबर 56 पर दाहिनी ओर मुड़ेंगी और आइएसबीटी आनंद विहार पर समाप्त होंगी।

गाजियाबाद की ओर से आने वाली बसें मोहन नगर से वजीराबाद ब्रिज के लिए भोपुरा चुंगी की ओर मोड़ दी जाएंगी।

धौला कुआं की ओर से आने वाली सभी अंतर्राज्यीय बसें धौला कुआं पर समाप्त होंगी।