BREAKING:
September 04 2026 07:03 am

मानसून की झमाझम बारिश से हरियाणा के कई जिलों में राहत, कुछ जगहों पर अभी भी कम बरसात

Post

India News Live,Digital Desk : हरियाणा में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। 1 जून से 8 जुलाई तक के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में औसत से 32 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि, प्रदेश के सभी जिलों में बारिश समान रूप से नहीं हुई है। 10 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई, जबकि बाकी हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है।

महेंद्रगढ़ बना सबसे भीगा जिला
महेंद्रगढ़ जिले में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है। यहां सामान्य से 171 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में वर्षा का यह सिलसिला और तेज हो सकता है।

9 जिलों में बुधवार को बारिश
बुधवार को भी मानसून ने अपनी ताकत दिखाई और प्रदेश के 9 जिलों में अच्छी बारिश हुई। इनमें हिसार, जींद, झज्जर, कैथल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, फतेहाबाद, फरीदाबाद और रोहतक शामिल हैं। पानीपत में भारी बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बन गई।

10 जुलाई को 16 जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई को हरियाणा के 16 जिलों में बारिश होने की संभावना है। मानसून की सक्रियता 25 जून के बाद से तेज़ हो गई है और अब यह लगातार प्रभाव दिखा रहा है।

जहां अब तक बारिश कम हुई
कुछ जिलों में अब तक सामान्य से कम वर्षा हुई है। इनमें शामिल हैं:

अंबाला (-24%)

फरीदाबाद (-39%)

जींद (-34%)

कैथल (-35%)

करनाल (-2%)

पलवल (-8%)

पंचकूला (-44%)

पानीपत (-32%)

सिरसा (-6%)

सोनीपत (-19%)

जहां सामान्य से अधिक बारिश हुई
महेंद्रगढ़ (171%), कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, झज्जर, नूंह और रेवाड़ी में सामान्य से काफी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

आज के लिए मौसम अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट: यमुनानगर और करनाल

येलो अलर्ट: पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल