किफायती 5G फोन की चाहत? Realme P3 Lite 5G कर रहा है धमाका

Post

India News Live,Digital Desk : Realme ने भारत में एक और किफायती 5G फोन लॉन्च कर दिया है। इस रियलमी फोन को P3 सीरीज़ के सबसे सस्ते मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। इस फोन में दमदार 6000mAh की बैटरी, IP64 डस्ट और स्प्लैश रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। रियलमी का यह फोन 32MP कैमरे के साथ आता है। Realme P3 सीरीज़ के दूसरे फोन्स की तरह इसमें भी कम कीमत में अच्छे फीचर्स मिलेंगे।

Realme P3 Lite 5G की कीमत

रियलमी का यह फ़ोन दो स्टोरेज वेरिएंट - 4GB रैम + 128GB और 6GB रैम + 128GB में आता है। इसे भारत में 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसका टॉप वेरिएंट 13,999 रुपये में उपलब्ध होगा। यह फ़ोन लिली व्हाइट, पर्पल ब्लॉसम और मिडनाइट लिली रंगों में आता है।

इस फोन की पहली सेल 22 सितंबर को रात 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। फोन की खरीद पर 2,500 रुपये तक की छूट मिलेगी। लॉन्च ऑफर में यह फोन 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा।

Realme P3 Lite के फीचर्स

रियलमी का यह सस्ता फोन 6.67 इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले से लैस है। फोन के डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 720 x 1604 पिक्सल है और यह 120H हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 625 निट्स तक है। इस फोन के डिस्प्ले में रेन वाटर स्मार्ट टच फीचर है, जिसकी बदौलत गीले हाथों से भी फोन का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Realme ने भारतीय बाज़ार में अपनी 'P3' सीरीज़ का विस्तार करते हुए अपना पाँचवाँ स्मार्टफोन मॉडल भी लॉन्च कर दिया है। Realme P3, P3x, P3 Pro G और P3 Ultra 5G के बाद, Realme P3 Lite 5G फोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह एक लो- बजट 5G स्मार्टफोन है जिसकी कीमत सिर्फ़ 10,499 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में 4GB रैम + 128GB स्टोरेज मिलेगी। इसी तरह, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 11,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। 

रियलमी पी3 लाइट 5जी फोन भारतीय बाजार में 22 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे कंपनी की वेबसाइट के साथ-साथ शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल में इस पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी, जिससे यह किफायती 5जी फोन सिर्फ 9,499 रुपये में उपलब्ध होगा।