Realme Narzo 80 Lite भारत में लॉन्च 6300mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ, कीमत ₹7,000 से भी कम
India News Live,Digital Desk : Realme ने भारत में एक और सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी ब्रांड का यह फोन 6300mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने इसकी कीमत 7,000 रुपये से कम रखी है। Realme ने इस फोन को Narzo सीरीज़ में लॉन्च किया है। इसके अलावा, कंपनी भारत में Realme 15 सीरीज़ भी लॉन्च करने वाली है। यह सीरीज़ मिड-बजट कैटेगरी में पेश की जाएगी।
क्या है कीमत?
कंपनी ने Realme Narzo 80 Lite को दो स्टोरेज वेरिएंट- 4GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 128GB में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 7,299 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 8,299 रुपये में आता है। इस फोन की खरीद पर 700 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। रियलमी का यह फोन 6,599 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा। फोन की पहली सेल 28 जुलाई को दोपहर 12 बजे होगी। यह फोन 30 जुलाई से ओपन सेल में उपलब्ध होगा। यह फोन ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा।
Realme Narzo 80 Lite के फीचर्स:
Realme Narzo 80 Lite में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में LCD डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 563 निट्स तक है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। यह फोन Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 6GB रैम और 128GB स्टोरेज को सपोर्ट करेगा। फोन की रैम और स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने इस सस्ते फोन में कई AI फीचर्स भी दिए हैं।
रियलमी के इस बजट फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है। फोन में 13MP का प्राइमरी और सेकेंडरी OV13B10 सेंसर होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 15W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 6300mAh की बैटरी है।