BREAKING:
October 18 2026 08:15 pm

रविचंद्रन अश्विन का अंपायर पर फूटा गुस्सा: बोले- जब भारत बल्लेबाजी करता है, तब सब कुछ आउट होता है!

Post

India News Live,Digital Desk : भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन इन दिनों लॉर्ड्स टेस्ट में अंपायरिंग को लेकर खासे नाराज़ हैं। अश्विन ने सीधे तौर पर ऑस्ट्रेलियाई अंपायर पॉल राइफल पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान कुछ फैसले ऐसे आए जो भारत की उम्मीदों पर पानी फेरते नजर आए और अश्विन को यह बात बहुत अखरी।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘एश की बात’ में कहा कि जब भी टीम इंडिया गेंदबाजी करती है, पॉल राइफल को हर अपील नॉट आउट लगती है, लेकिन जब भारत बल्लेबाजी कर रहा होता है, तो मामूली सी अपील पर भी वे आउट देने में देर नहीं करते। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह मामला सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, अगर किसी एक टीम के खिलाफ लगातार ऐसा हो रहा है, तो आईसीसी को जरूर दखल देना चाहिए।

सिराज और गिल के मामलों से भड़के अश्विन

मैच के चौथे दिन मोहम्मद सिराज की एक तेज़ गेंद जो रूट के पैड्स पर लगी। भारतीय टीम ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने नकार दिया। भारत ने डीआरएस भी लिया, लेकिन गेंद अंपायर्स कॉल पर थी, जिससे रूट बच गए। यही फैसला अश्विन को बहुत खल गया।

दूसरी ओर, भारतीय कप्तान शुभमन गिल को कैच आउट दिया गया, जबकि रिप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद और बल्ले के बीच अच्छा-खासा अंतर था। अश्विन ने मज़ाकिया लहजे में कहा, "मैं अपनी सिडान कार उस गैप में आराम से पार्क कर सकता हूं। ये बिल्कुल नॉट आउट था।"

पॉल राइफल को लेकर अश्विन के पिता की टिप्पणी

अश्विन ने बताया कि उनके पिता उनके साथ मैच देख रहे थे और उन्होंने तक कह दिया कि जब भी पॉल राइफल अंपायरिंग करेंगे, भारत मैच नहीं जीत पाएगा।

अश्विन ने इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से लिया है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से इस पर कार्रवाई की मांग की है।