टी20 क्रिकेट में इतिहास रचने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, 650 विकेट का आंकड़ा किया पार

Post

India News Live,Digital Desk : अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। राशिद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 650 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर खेले जा रहे टूर्नामेंट द हंड्रेड में यह उपलब्धि हासिल की। ओवल इनविंसिबल्स की ओर से खेलते हुए राशिद ने लंदन स्पिरिट के खिलाफ कुल 20 गेंदें फेंकी। इस दौरान अफगानी गेंदबाज ने महज 11 रन देकर 3 विकेट लिए। 20 में से राशिद ने 15 डॉट गेंदें फेंकी।

राशिद ने रचा इतिहास
राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। राशिद ताबड़तोड़ क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने द हंड्रेड टूर्नामेंट के पहले ही मैच में यह उपलब्धि हासिल की। लंदन स्पिरिट के खिलाफ खेले गए मैच में राशिद की घूमती गेंदों का जादू देखने को मिला।

अफगानी गेंदबाज ने महज 11 रन देकर 3 विकेट लिए। राशिद ने अब तक खेले गए कुल 482 टी20 मैचों में 651 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 बार मैच में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। वहीं, राशिद ने 17 बार पारी में 4 विकेट लिए हैं।

राशिद खान ने अपनी घातक गेंदबाजी से टीम को
6 विकेट से जीत दिलाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए लंदन स्पिरिट की पूरी टीम 80 रन पर आउट हो गई। राशिद के अलावा सैम कुरेन ने भी 18 रन देकर 3 विकेट लिए। ओवल के बल्लेबाजों ने 81 रनों का लक्ष्य 4 विकेट खोकर 69 गेंदों में ही हासिल कर लिया। विल जैक्स ने 24 रन बनाए, जबकि सैम कुरेन ने गेंद और बल्ले से भी अच्छा योगदान दिया और 9 गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद रहे।