Ranbir Kapoor's entry in Dhoom 4 : जानिए फिल्म से जुड़ी 5 बड़ी बातें
India News Live,Digital Desk : धूम सीरीज हमेशा से ही अपने दमदार एक्शन, बाइक चेस और रोमांचक स्टोरी के लिए मशहूर रही है। अब सालों बाद एक बार फिर से ‘धूम 4’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जो फैंस को बेहद उत्साहित कर सकती है।
फिल्म ‘धूम 4’ में लीड रोल निभाते नजर आएंगे रणबीर कपूर। उनके करिश्माई व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए खासतौर पर यह किरदार डिजाइन किया गया है।
फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं यशराज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा और स्क्रिप्ट राइटर श्रीधर राघवन।
‘धूम 4’ की शूटिंग की शुरुआत अप्रैल 2026 में होगी और कोशिश है कि साल के अंत तक इसकी शूटिंग पूरी कर ली जाए।
मेकर्स इसे 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।
फिल्म का निर्देशन करेंगे अयान मुखर्जी, जो इससे पहले रणबीर के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं।
रणबीर कपूर खुद भी इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। खबरों के मुताबिक, फिल्म को पूरी तरह से रीबूट किया जा रहा है और इसे इंटरनेशनल एक्शन स्टैंडर्ड्स के हिसाब से तैयार किया जाएगा। साथ ही, इसकी कहानी YRF के स्पाई यूनिवर्स से एकदम अलग होगी, जिससे यह फिल्म एक फ्रेश अनुभव देगी।
फिलहाल अयान मुखर्जी अपनी फिल्म 'वॉर 2' पर फोकस कर रहे हैं और उसके बाद वे ‘धूम 4’ के प्री-प्रोडक्शन में जुट जाएंगे।