BREAKING:
September 06 2026 10:16 pm

रणबीर-आलिया का सपनों का आशियाना तैयार, लेकिन एक चीज़ की कमी अब भी बाकी!

Post

India News Live, Digital Desk: मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का आलीशान बंगला अब पूरी तरह से अपने अंतिम रूप में नजर आ रहा है। इस घर का निर्माण पिछले साल अक्टूबर में पूरा हो चुका था, लेकिन अब इसकी फिनिशिंग भी लगभग पूरी हो गई है। हर मंज़िल को खास अंदाज़ में सजाया गया है, और हरियाली से भरपूर बनाया गया है जिससे घर को एक नेचुरल टच भी मिल रहा है।

"सपनों का घर" मगर अधूरा गेट के बिना!
हाल ही में सोशल मीडिया पर इस बंगले का वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। एक पापराज़ी पेज ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "एक नई शुरुआत रणबीर और आलिया के सपनों के घर से!" घर में अब पहले से ज्यादा रौनक और प्राइवेसी दिख रही है, बाउंड्री वॉल भी तैयार हो चुकी है, लेकिन लोगों का ध्यान खींची एक बात—मुख्य गेट अब तक नहीं लगाया गया है।


यूजर्स के मजेदार रिएक्शन
इंटरनेट यूजर्स ने इस अधूरे गेट को लेकर काफी मजाकिया कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "शायद सारा पैसा घर पर ही खर्च हो गया, गेट बनवाने के लिए बजट नहीं बचा!" तो वहीं एक और ने चुटकी ली, "इतना बड़ा घर और गेट पर बस फ्लैटबोर्ड लगा है?" कुछ ने तो रणबीर को कोट करते हुए कहा, "गेट नहीं बनवाऊंगा, प्राइवेसी की नहीं, पब्लिसिटी की जरूरत है।"

फिलहाल कहां रह रहे हैं रणबीर-आलिया?
फिलहाल यह स्टार कपल पाली हिल में रह रहा है। निर्माण कार्य के दौरान उन्हें कई बार अपनी बेटी राहा और रणबीर की मां नीतू कपूर के साथ साइट पर जाते देखा गया है। अब लगता है कि उनका इस घर में शिफ्ट होने का समय करीब आ चुका है।

आगामी प्रोजेक्ट्स में बिज़ी हैं दोनों
रणबीर को आखिरी बार 2023 की हिट फिल्म एनिमल में देखा गया था, जिसमें उन्होंने रणविजय सिंह नामक किरदार निभाया था। वहीं आलिया की पिछली फिल्म जिगरा बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई, लेकिन वह जल्द ही लव एंड वॉर में विक्की कौशल और रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। रणबीर इस समय रामायण की शूटिंग कर रहे हैं, जबकि आलिया अल्फा नामक प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं।