सरकारी बैंकों ने हटाई न्यूनतम बैलेंस की शर्त, निजी बैंक अब भी जारी रखे हुए हैं नियम
India News Live,Digital Desk : हाल ही में ज़्यादातर सरकारी बैंकों ने बचत खातों पर न्यूनतम बैलेंस की सीमा खत्म कर दी है। पहले एक निश्चित राशि रखना अनिवार्य था, लेकिन अब ग्राहकों को इस झंझट से मुक्ति मिल गई है। हालाँकि, कई सरकारी बैंकों में ये शर्तें अभी भी लागू हैं। ऐसे में अगर आप बैंक में खाता खुलवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम आ सकती है, क्योंकि किसी भी बैंक में खाता खुलवाने से पहले न्यूनतम बैलेंस कितना रखना है, यह जानना बेहद ज़रूरी है।
किस बैंक के क्या नियम हैं?
निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, आईसीआईसीआई बैंक ने बचत खाताधारकों के लिए न्यूनतम शेष राशि की अनिवार्यता में संशोधन किया है और प्रमुख शहरों की शाखाओं के लिए इसे पहले के 10,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया है। इसी तरह, अर्ध-शहरी शाखाओं में न्यूनतम शेष राशि को पहले के 5,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है, जबकि ग्रामीण शाखाओं में इसे पहले के 2,500 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है। यह नियम 1 अगस्त से लागू हो गया है।
दरअसल, हर बैंक ने अपनी न्यूनतम राशि तय कर रखी है। यह वह राशि है जो आपको अपने खाते में रखनी होती है, और अगर किसी महीने में बैलेंस इस सीमा से कम हो जाता है, तो बैंक ग्राहकों पर जुर्माना लगाते हैं। पहले ज़्यादातर सरकारी बैंकों में शहरी इलाकों के लिए न्यूनतम राशि 1,000 रुपये से 4,000 रुपये तक तय थी, लेकिन अब केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय स्टेट बैंक समेत कई बैंकों ने बचत खातों पर न्यूनतम बैलेंस की शर्त खत्म कर दी है।
हालाँकि, निजी बैंकों में यह शर्त अभी भी लागू है। एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक में बचत खाते के लिए न्यूनतम बैलेंस 10,000 रुपये, बंधन बैंक में 5,000 रुपये और एक्सिस बैंक में 12,000 रुपये है।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, एसबीआई ने 5 साल पहले न्यूनतम औसत बैलेंस का नियम खत्म कर दिया था। इसका मतलब था कि स्टेट बैंक के ग्राहक बिना किसी चिंता के अपनी ज़रूरत के हिसाब से अपने खातों में पैसे रख सकते थे।