Public anger over Goa's broken roads : अब चुप नहीं रहना चाहती जनता
India News Live,Digital Desk : गोवा की सड़कों की हालत देखकर किसी का भी मन दुखी हो जाएगा। हर गली-मोहल्ले में टूटी सड़कें, गड्ढों से भरे रास्ते और बारिश में कीचड़ से लबालब गलियां… यही है पिछले 13 सालों से बीजेपी शासन की असली तस्वीर। हर साल बजट में सड़कों के लिए करोड़ों रुपये पास होते हैं, लेकिन जमीन पर नतीजा वही—टूटे रास्ते और परेशान जनता। आखिर सवाल यही है कि इतना पैसा जाता कहाँ है?
इसी मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने राज्यभर में एक बड़ा सिग्नेचर अभियान शुरू किया। गोवा के करीब 3.5 लाख परिवारों में से 1 लाख परिवारों ने इस अभियान में हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर सड़कों की मरम्मत की मांग की। सोमवार को इन्हीं चिट्ठियों से भरा एक ट्रक मुख्यमंत्री को सौंपा गया। यह सिर्फ़ विरोध नहीं, बल्कि हर उस गोवावासी की आवाज़ है जो अब चुप रहने को तैयार नहीं है।
भ्रष्टाचार की सच्चाई: सड़कें बनती हैं, पर टिकती नहीं
गोवा में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हैं कि नई बनी सड़कें कुछ ही महीनों में फिर टूट जाती हैं। जनता से बार-बार वादे किए गए, लेकिन नतीजा वही अधूरे काम और झूठी घोषणाएँ। दूसरी ओर, पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने गांव-गांव में 18,000 किलोमीटर से ज़्यादा सड़कों का निर्माण करवाया है। वहाँ सख्त नियम है — अगर सड़क पांच साल से पहले खराब होती है, तो ठेकेदार को अपने खर्चे से मरम्मत करनी होगी। यही होती है जिम्मेदार सरकार।
अमीर राज्य, लेकिन बुनियादी सुविधाओं का अभाव
गोवा देश के अमीर राज्यों में से एक है, फिर भी आज भी लोगों को पीने का पानी टैंकरों से लेना पड़ता है। आम आदमी पार्टी के सिर्फ दो विधायक हैं, फिर भी जनता खुद चंदा इकट्ठा करके मोहल्ला क्लीनिक खोल रही है। वहीं बीजेपी के पास सत्ता और पैसा दोनों हैं, लेकिन न अस्पताल सुधरे, न स्कूल और न सड़कें। साफ है — जनता की नहीं, सत्ता की राजनीति हो रही है।
डर के माहौल में भी जनता की आवाज़ बुलंद
गोवा की जनता आज डर के साए में जी रही है। अपराध बढ़ रहे हैं, भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, और जो सरकार से सवाल पूछे, उन पर हमले किए जा रहे हैं। समाजसेवी रमा कांकणकर पर हमला सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने सरकार की आलोचना की थी। आम आदमी पार्टी ने इस अन्याय के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आवाज़ उठाई। जब बीजेपी समर्थकों ने सिग्नेचर अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं पर हमला किया, तो अगले ही दिन और ज्यादा लोग मैदान में उतर आए। अब जनता डरने नहीं वाली।
बदलाव की लहर: गोवा तैयार है
उत्तर गोवा से लेकर दक्षिण गोवा तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता के बीच सच्चाई पहुँचा रहे हैं। बीजेपी की धमकियों और दबाव के बावजूद लोग अब खुलकर अपनी बात रख रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की राजनीति झूठे वादों पर नहीं, बल्कि सच्चे कामों पर टिकी है। यह राजनीति डर को खत्म करने और जनता को ताकत देने की राजनीति है।
आज जो भीड़ आम आदमी पार्टी की सभाओं में उमड़ रही है, वह साफ संकेत देती है