BREAKING:
November 21 2026 01:21 am

Preparations for Chhath after Diwali : नगर में श्रद्धालुओं के लिए पूरी व्यवस्था

Post

India News Live,Digital Desk : दीपावली के बाद प्रदेश सरकार छठ पर्व की तैयारियों में जुट गई है। नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने कैंप कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मंत्री शर्मा ने कहा कि छठ पर्व श्रद्धा और जनभावना से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण त्यौहार है। इसलिए सभी तैयारियां समय पर पूरी होनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विशेष रूप से सफाई व्यवस्था, फॉगिंग, कीटाणुनाशक दवा का छिड़काव, घाटों का समतलीकरण और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नगर के मुख्य मार्गों और घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की मरम्मत और गड्ढामुक्ति तुरंत पूरी होनी चाहिए। मंत्री ने स्पष्ट किया कि छठ पर्व पर स्वच्छता और व्यवस्था ही सबसे बड़ा सेवा कार्य है, इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ मैदान में रहें।

ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए कि पर्व के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। घाटों और पूजा स्थलों पर अस्थायी प्रकाश व्यवस्था, हाईमास्ट लाइट की कार्यशीलता और विद्युत सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

सभी सुपरीटेंडेंट इंजीनियर और अधिशासी अभियंता को मंत्री ने निर्देशित किया कि 24 घंटे नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहें और किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हो। सभी फीडर और ट्रांसफार्मर की पूर्व जाँच सुनिश्चित की जाए ताकि तकनीकी खराबी की स्थिति न बने।

नगर विकास विभाग को भी मंत्री ने कहा कि घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों की समतलीकरण, सफाई, जल निकासी और सड़क मरम्मत का काम शीघ्र पूरा हो। सभी घाटों पर अस्थायी चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय और कचरा निस्तारण की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो।

भीड़-भाड़ को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन और चिकित्सा दल भी घाटों पर तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके। मंत्री ने जोर देकर कहा कि नगर की गरिमा और श्रद्धालुओं की सुविधा हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता हो।

समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद, निदेशक नगरीय निकाय अनुज झा, निदेशक सूडा अपूर्वा दुबे, यूपी पावर कारपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल, एमडी पंकज कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags:

छठ पर्व 2025 नगर विकास घाट सफाई विद्युत आपूर्ति छठ पूजा तैयारी शहर सुरक्षा श्रद्धालु सुविधा जल निकासी फॉगिंग कीटाणुनाशक छिड़काव हाईमास्ट लाइट सड़क मरम्मत अस्थायी चेंजिंग रूम बैरिकेडिंग पेयजल शौचालय व्यवस्था कचरा निस्तारण अग्निशमन दल चिकित्सा सुविधा नगर योजना प्रशासनिक तैयारी सार्वजनिक व्यवस्था मुख्य मार्ग मरम्मत घाटों की सफाई आपातकालीन सहायता पर्व सुरक्षा सार्वजनिक सुविधा नगर सफाई अभियान पर्व तैयारी प्रशासनिक बैठक नगर अधिकारी छठ घाट नगर व्यवस्था ऊर्जा विभाग नियंत्रण कक्ष तकनीकी जांच शहर योजना नगर विकास विभाग सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था पर्व सेवा श्रद्धालुओं के लिए सुविधा नगर संरचना नगर मरम्मत कार्य शहर सुरक्षा उपाय घाट विकास नगर प्रशासन पर्व प्रशासन नगर योजना 2025 छठ पूजा स्थल Chhath Puja 2025 City development ghat cleanliness Electricity Supply Chhath preparations city safety devotee facilities Drainage System fogging disinfectant spraying high mast lights road repair temporary changing rooms barricading Drinking water toilet facilities waste management fire safety team Medical facilities municipal planning administrative preparation Public order main road repair ghat maintenance emergency assistance festival safety public services city cleaning drive festival arrangements administrative meeting municipal officers Chhath ghat city management energy department control room technical inspection urban planning public lighting system festival service facilities for devotees city structure municipal repair works city safety measures ghat development municipal administration festival administration city planning 2025 Chhath Puja sites