Post Office RD Scheme : हर महीने 2200 रुपये निवेश से 5 साल बाद पाएं 1.57 लाख रुपये, जानें पूरी गणना
- by Priyanka Tiwari
- 2025-08-08 16:40:00
India News Live,Digital Desk : भारतीय डाक विभाग डाक सेवाओं के साथ-साथ बीमा और बैंकिंग सेवाएँ भी प्रदान करता है। डाकघर की बैंकिंग सेवाओं में सामान्य बचत खातों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की बचत योजनाओं के अंतर्गत भी खाते खोले जाते हैं।

आज हम यहां पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम के बारे में विस्तार से जानेंगे। साथ ही, हम यह भी जानेंगे कि अगर पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में हर महीने 2200 रुपये जमा किए जाएं, तो 60 महीने में कितना फंड तैयार हो जाएगा।

आरडी यानी आवर्ती जमा (रेकरिंग डिपॉजिट), जिसमें हर महीने एक निश्चित राशि जमा की जाती है। पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को आरडी स्कीम पर 6.7 प्रतिशत सालाना ब्याज दे रहा है। इस स्कीम में आप न्यूनतम 100 रुपये मासिक निवेश से खाता खोल सकते हैं, जबकि अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।

इस खाते में आप जितना चाहें उतना पैसा जमा कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस आरडी खाता 10 साल से ज़्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति खोल सकता है। इसमें सिंगल अकाउंट के साथ-साथ ज्वाइंट अकाउंट भी खोला जा सकता है।

पोस्ट ऑफिस आरडी खाता 60 महीने यानी 5 साल में मैच्योर होता है। हालाँकि, इसे खाता खोलने की तारीख से 3 साल बाद भी बंद किया जा सकता है। अगर आप पोस्ट ऑफिस आरडी खाते में हर महीने 2200 रुपये जमा करते हैं, तो आपको 60 महीने बाद यानी मैच्योरिटी पर कुल 1,57,004 रुपये मिलेंगे।

इस राशि में आपके द्वारा जमा किए गए 1,32,000 रुपये के अलावा 25,004 रुपये का ब्याज भी शामिल है। आपको बता दें कि डाकघर केंद्र सरकार के अधीन आता है। इसलिए इसमें आपका सारा पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।