स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस कर्मियों का सम्मान, उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान

Post

India News Live,Digital Desk : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह रिज़र्व पुलिस लाइन में एसपी अनूप कुमार सिंह ने क्वार्टर गार्द पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान मौजूद अफसरों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम में एसपी ने राष्ट्रपति पुलिस पदक, अति उत्कृष्ट सेवा, उत्कृष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए चयनित पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित किया। एएसपी महेंद्र पाल सिंह समेत कुल 43 पुलिसकर्मियों को सम्मान चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

प्रयागराज जोन के एडीजी की ओर से भी कई अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इनमें सीओ जाफरगंज दुर्गेशदीप, आरआई राजेश कुमार सिंह, नापु. उपनिरीक्षक उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसआई आनंद कुमार राय, एसआई रामानुज यादव, एसआई मनोज कुमार, एसआई संतोष सिंह, एसआई विन्धेश कुमार गिरी, एसआई उमेश प्रताप सिंह, एसआई हरिप्रताप सिंह, एसआई भरतलाल, एसआई शिवकुमार पाल, महिला एसआई रिंकी वर्मा, एसआई दिव्या पटेल और एसआई ज्योति कौशिक शामिल हैं।

इसके अलावा, पुलिस महानिदेशक ने सेवा अभिलेख के आधार पर निरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला, एसआई रमेश कुमार, एसआई राजनारायण, मु.आ. हृदययानंद मिश्रा, मु.आ. प्यारेलाल मौर्य, मु.आ. मो. सलीम और मु.आ. कुंवर सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किए।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने भी उत्कृष्ट कार्य के लिए पदक प्रदान किए। इसमें एसआई सालिगराम शुक्ला, एसआई विजेंद्र कुमार राय, एसआई रतन कुमार यादव, एसआई रावेंद्र कुमार मिश्रा, एसआई लालबहादुर, एसआई स्वदेश कुमार सिंह, एसआई वृंदावन राय, मुख्य आरक्षी चालक अमरीश कुमार, राकेश कुमार, मु.आ. ज्ञानेंद्र सिंह और मु.आ. जितेंद्र कुमार शामिल हैं।

इसी क्रम में निरीक्षक विनोद कुमार यादव, मु.आ. नदीम अहमद सिद्दीकी, मु.आ. सूर्यकांत कुमार यादव, मु.आ. राजबहादुर सिंह, मु.आ. देवदत्त सिंह, मु.आ. अभिषेक कुमार और आरक्षी चालक महेंद्र कुमार को भी गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।